Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:कुमाऊ आयुक्त दीपक रावत ने किए बाबा ब्यानधूरा के दर्शन

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 15, 2024
कुमाऊ आयुक्त दीपक रावत ने किए बाबा ब्यानधूरा के दर्शन आयुक्त, कुमाऊं दीपक रावत ने जनपद चंपावत भ्रमण के दौरान चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत लन्धोर से कढोल एवं कढोल से चार किलोमीटर पैदल चलकर बाबा ब्यानधूरा के किए दर्शन साथ मे जिलाधिकारी चंपावत नवनीत पाण्डे भी रहे मौजूद प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 जनवरी मकर संक्रांति से 22 जनवरी को श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यकम तक प्रदेश में दीपावली की भाति ही विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देशों के क्रम में रविवार को आयुक्त, कुमाऊं दीपक रावत ने उत्तरायणी पर्व पर दिन रात चलने वाले श्री बाबा ब्यानधूरा मेले का शुभारंभ करते मंदिर मे पूजा अर्चना कर जनपद वासियों की सुख , समृद्धि हेतू प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने लन्धोर से कढोल की यातायात एवं कढोल से चार किलोमीटर बाबा ब्यानधूरा तक पहुंचने वाले पैदल रास्ते की व्यवस्थाओ का किया स्थलीय निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणो ने आयुक्त दीपक रावत एवं जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे का फुल मालायो से स्वागत करते हुए स्थानीय जन-समस्याऐ रखी जिसमे लढोर में डाडा हेतु आवा-जाही संपर्क झूलापुल,लन्धोर से कढोल तक यातायात व्यवस्था हेतु सड़क मार्ग निर्माण,मंदिर परिसर में पानी,विद्युत व्यवस्था,पैदल रास्ते की मरम्मत,बेहतर संचार व्यवस्था,मेला मैदान का सौन्दर्यीकरण, बाबा ब्यानधूरा से सैनापानी तक पैदल मार्ग की मरम्मत कार्य, के अलावा मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओ के अनुरूप जन सुविधाओ को बढ़ाने की बात रखी जिस पर आयुक्त ने सम्बंधित अधिकारिंयो को स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत समस्याओ का तत्काल समाधान करने हेतु डीपीआर बनाते हुए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ,कहा ताकि अगले साल होने वाले आयोजित मेले तक सभी समस्याओं का समाधान किया जा सके, कहा अच्छी व्यवस्था होने से जहा पर्यटन बढेगे वही स्थानीय ग्रामीणो को स्वरोजगार भी उपलब्ध होगा।आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान लन्धोर में वन चोकी का स्थलीय निरीक्षण,खाल - नोलो को देखा व संबंधित क्षेत्रीय वनाधिकारी को वन चोकी को सुव्यवस्थित एव स्थानीय चाल-खाल नोलो को व्यवस्थित स्वरूप रखने के निर्देश दिए। इस दौरान आयुक्त ने श्रद्धालुओं , स्थानीय महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों से वार्तालाप करते हुए क्षेत्र की तमाम जानकारी ली श्रद्धालुओ ने भी इस दौरान श्री ब्यानधुरा बाबा जी आवश्यक व्यवस्था को लेकर आयुक्त को अवगत कराया इसके उपरांत आयुक्त श्री ब्यानधुरा बाबा जी के दर्शन कर आठ किलोमीटर पैदल चलकर वापस सेनापानी पहुंचे, जहां पर शिव भक्त चंपावत द्वारा लगाए गए भंडारे के समिति के सदस्य ने जोरदार स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी आकाश जोशी, क्षेत्रीय वनाधिकारी, तहसीलदार, कानूनगो , के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी, स्थानीय ग्रामीण ,जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें