Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

सूचना

: चंपावत:सीओ वंदना वर्मा ने पाटी थाने का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 10, 2024
सीओ वंदना वर्मा ने पाटी थाने का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश चंपावत की तेज तर्रार सीओ वंदना वर्मा जिले के पार्टी क्षेत्र में पहुंची जहां उन्होंने थाना पाटी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया सीओ वंदना ने थाने में मौजूद सभी पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा तथा उनके द्वारा बताई गई समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान सीओ ने कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, आपदा उपकरणों, दंगा नियत्रण शस्त्रों/टियर गैस, सीसीटीएनएस, लावारिस मालों/ वाहनों, मैस, बैरक आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया। तथा थानाध्यक्ष पाटी देवनाथ गोस्वामी को ,सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट को अद्यावधिक करने, नियमित रूप से शस्त्रों/ थाना परिसर की साफ सफाई कराये जाने, सप्ताह में एक बार सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से शस्त्राभ्यास कराये जाने ,लावारिस मालों/वाहनों का निस्तारण कराये जाने के दिशा-निर्देश दिए गए।

जरूरी खबरें