रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।
Laxman Singh Bisht
3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

बैठक में मेले को लेकर लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
स्टार नाइट होगी आकर्षण का केंद्र

चंपावत जिले के पाटी विकास खण्ड के भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला इस वर्ष काफी भव्य रूप से मनाया जाएगा। 03 सितंबर से 05 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस मेले में उत्तराखंड के स्टार गायकों के स्वर गूजेंगे। स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं होंगी। सास्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही शोभायात्रा निकलेगी।मेला समिति के अध्यक्ष व दर्जा राज्य मंत्री मुकेश महराना की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया तीन दिनी मेले के मुख्य कार्यक्रम 04 सितंबर को होंगे। इसमें इस बार मेला कमेटी ने सास्कृतिक संध्या को भव्य रूप देने के लिये उत्तराखंड के स्टार गायकों को आमंत्रित किया है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लधियाघाटी क्षेत्र के भिंगराड़ा में होने वाले एकमात्र मेले को भव्य रूप देने के लिये सामूहिक प्रयास करें। शुभारंभ पर ग्राम पंचायत खरही के क्वैराली तोक से श्री ऐड़ी देवता की और भिंगराड़ा गाव से भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली जाएगी। मेले के दौरान स्कूली बच्चों की चित्रकला, सुलेख, सामान्य ज्ञान व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 04 सितंबर को सास्कृतिक संध्या होगी। साथ ही हर वर्ष की तरह स्व. मदन सिंह महराना मेमोरियल वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। बैठक का संचालन रमेश भट्ट ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान गीता भट्ट,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश भट्ट, हरीश भट्ट, कृष्णानंद भट्ट,, दीपक शर्मा,मोहन चंद्र, शेखर गड़कोटी,कमल जोशी देवकी नंदन, सतीश भट्ट, सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला भट्ट, उमेश चन्द्र एवं समस्त क्षेत्रीय जनता सहित कमेटी के सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।