Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:ज़िला अस्पताल चम्पावत में पानी हो रहा है बर्बाद। लोगो ने लापरवाही की हद पार करना बताया*

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 25, 2025

*ज़िला अस्पताल चम्पावत में पानी हो रहा है बर्बाद। लोगो ने लापरवाही की हद पार करना बताया*एक ओर जहां गर्मी आते ही पहाड़ एवं मैदानी भागों में पानी की कमी की खबरें सामने आने लगी हैं। वही इसके ठीक उलट ज़िला अस्पताल चम्पावत में पानी की बर्बादी हो रही है। नाम न छापने की शर्त पर अस्पताल गये लोगों ने बताया कि ज़िला अस्पताल चम्पावत के दवाई काउंटर के ठीक बग़ल में उन्होंने घंटों पानी बहते हुए देखा। लोगों ने बताया कि यह हालत उस ज़िला अस्पताल का है जो मुख्यमंत्री के बिधानसभा के मुख्य अस्पताल में शामिल है। लोगों ने अस्पताल प्रशासन से पानी की बर्बादी रोकने की माँग की है जिससे पानी की बचत की जा सकें। वही जिस अस्पताल में प्रतिदिन हज़ारों लोग अपने स्वास्थ्य के लिए आते हैं वहाँ पानी की ऐसी बर्बादी सोचने को मजबूर करती है ।वहीं पानी बहने की तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं और लोग तरह तरह के व्यंग्य कर रहे हैं।वही अब देखना होगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधान सभा क्षेत्र के सबसे बड़े अस्पताल में आँख़िर कब स्वास्थ्य विभाग के ज़िम्मेदार लोगों की आँखें खुलती है और पानी की बर्बादी रुकती है।

जरूरी खबरें