Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:रोलमेल मोटर मार्ग निर्माण में हो रही ब्लास्टिंग व अवैध खनन पर ग्रामीण पहुंचे एसडीएम के पास

Laxman Singh Bisht

Tue, May 20, 2025

डर के साये में ग्रामीण ब्लास्ट से घरों तक पहुंच रहे हैं पत्थर

सड़क निर्माण में ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाया खनन व मछली तालाब को नुकसान पहुंचाने का आरोप चंपावत जिले के पाटी ब्लाक में छिलकाछीना - रौलमेल मोटरमार्ग निर्माण कार्य चल है । क्षेत्र के ग्रामीणों ने एसडीएम पाटी को पत्र देकर ठेकेदार पर उनकी नाप भूमि में मनमर्जी से खनन करने का आरोप लगाया है । किम्वाडी निवासी जशोधर पचौली ने एसडीएम को पत्र देकर ठेकेदार पर उनकी नाम भूमि से अवैध खनन कर पत्थर निकालने तथा उनके मछली तालाब को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है उपजिलाधिकारी को दिए पत्र में कहा गया है कि यहां से पत्थर निकालकर लगभग 30 डंपर पत्थर बेचा जा चुका है।पमतोला निवासी भाष्कर उपाध्याय व अन्य लोगों ने भी एसडीएम को पत्र देकर सड़क में हो रहे अवैध खनन और लगातार हो रही ब्लास्टिंग से उत्पन्न खतरे की स्थिति को बताते हुए कार्यवाही की मांग की है । ग्रामीणों ने कहा सड़क में ठेकेदार के द्वारा अवैध रूप से पत्थर निकाले जा रहे हैं और उन पत्थरों को तोड़ने के लिए लगातार ब्लास्ट किए जा रहे हैं । लगातार किए जा रहे ब्लास्ट से पत्थर के टुकड़े उनके घरों तक पहुंच रहे हैं जिससे लगातार खतरा बना हुआ है । घरों तक पहुंच रहे पत्थरों से ग्रामीणों को नुकसान भी झेलना पड़ रहा है उनके साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।ग्रामीणों ने एसडीएम पाटी से मामले का संज्ञान लेते हुए ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन देने मे जशोधर पचौली , सुमित पचौली , तारा दत्त पचौली , भाष्कर उपाध्याय , जशोधर पचौली , जगदीश चंद्र , कृष्णानंद पचौली और महेश उपाध्याय शामिल रहे ।

जरूरी खबरें