रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच बंद चंपावत से पिथौरागढ़ तक की यातायात व्यवस्था चरमराई।
Laxman Singh Bisht
सुखीढाग मे भी आया मलवा ।
टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच बंद चंपावत से पिथौरागढ़ तक की यातायात व्यवस्था चरमराई।
छतकोट से घुरचुम पाली मोटर मार्ग से हो रहा है छोटे वाहनों का संचालन ।
चंपावत और पिथौरागढ़ जिले की लाइफ लाइन माने जाने वाली टनकपुर पिथौरागढ़ ऑल वेदर सड़क पिछले कई घंटो से चंपावत के स्वाला डेंजर जोन में पहाड़ी से मलवा आने बुरी तरह बंद पड़ी हुई है। जिस कारण सैकड़ो वाहन व यात्री कल से फंसे हुए है। कल कुछ समय के लिए स्वाला में सड़क को खोल दिया गया था लेकिन कल शाम पहाड़ी से मलवा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग फिर से बंद हो गया। एनएच के अधिशासी अभियंता दीपक जोशी ने बताया राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने के लिए मशीने लगातार कार्य कर रही है ।लेकिन पहाड़ी से लगातार मलवा आने के कारण सड़क को खोलने में काफी दिक्कतें आ रही है। सैकड़ो लोग कल से सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। ऑल वेदर सड़क बंद होने से चंपावत के अलावा पिथौरागढ़ जिले की यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। प्रशासन ने छतकोट से घुरचुम पाली मोटर मार्ग होते हुए छोटे वाहनों के लिए यातायात सुचारु किया है। कई यात्री लोहाघाट से दुगना किराया भाड़ा देकर अतिरिक्त 150 किलोमीटर की दूरी तय कर हल्द्वानी होते हुए अपने गंतव्य को जा रहे हैं। वहीं लोगों में एनएच विभाग के खिलाफ काफी नाराजगी है। लोगों का कहना है करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद विभागीय अधिकारी स्वाला डेंजर जॉन का ट्रीटमेंट तक नहीं कर पाए जिसका खामियाजा बरसात में आए दिन जनता को भुगतना पड़ता है। मालूम हो यह आल वेदर सड़क चीन सीमा को जोड़ती है। वहीं जिलाधिकारी चंपावत के निर्देश पर मशीने लगातार सड़क खोलने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।