Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:स्वाला में गहरी खाई में गिरा टिप्पर चालक गंभीर रूप से हुआ घायल

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 14, 2025

स्वाला में गहरी खाई में गिरा टिप्पर चालक गंभीर रूप से हुआ घायलचंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वाला के समीप टिप्पर वाहन शुक्रवार देर रात को दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वाला के समीप एक टिप्पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बड़ी मुश्किल से खाई से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को सुबह 7:00 के आसपास मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात 12:00 बजे के आसपास चंपावत से टनकपुर की ओर जा रहा वाहन संख्या UK 03 1854 स्वाला की समीप अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें चालक बसंत बल्लभ भट्ट पुत्र रुद्रमणि उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की ओर से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया गया। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन में फंसे चालक को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। और उसे तत्काल जिला अस्पताल चंपावत में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि चालक को गंभीर चोटें आई हुई है। टिप्पर में चालक अकेला सवार था। जो चंपावत से टनकपुर की ओर जा रहा था। फिलहाल एक बार फिर चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में एक बड़ा हादसा होने से बच गया है।

जरूरी खबरें