Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:सपा जिलाध्यक्ष का शराब पीकर हंगामा पुलिस ने सिखाया सबक 81 पुलिस एक्ट में हुआ चालान। नेता जी को काटनी पड़ी हवालात।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 14, 2025

सपा जिलाध्यक्ष का शराब पीकर हंगामा करते वीडियो हुआ वायरल।चंपावत सपा जिला अध्यक्ष व टैक्सी यूनियन अध्यक्ष ललित मोहन भट्ट को शराब पीकर पड़ोसियों के साथ अभद्रता, हंगामा करने तथा पुलिस से अभद्रता करने के गंभीर आरोप में हवालात की हवा खानी पड़ी ।तथा पुलिस ने 81 पुलिस एक्ट में नेताजी का चालान भी काटा। चंपावत कोतवाल बी 0एस0 बिष्ट ने बताया। शुक्रवार रात पुलिस को एक महिला के द्वारा सूचना दी गई कि ललित मोहन भट्ट नाम का व्यक्ति शराब पीकर उनके साथ गाली गलौज, अभद्रता व मर्डर करने की धमकी दे रहा है जिसका महिला के परिजनों के द्वारा वीडियो भी बना लिया गया है वीडियो में नेताजी हंगामा काटते नजर आ रहे है। कोतवाल ने बताया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां ललित मोहन भट्ट के द्वारा पुलिस के साथ भी अभद्रता व गाली-गलौज की गई। जिस पर पुलिस भट्ट को कोतवाली ले आई। कोतवाल बी 0एस0 बिष्ट ने बताया ललित मोहन भट्ट का अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया गया ।जहा उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया भट्ट ने शराब के नशे में कोतवाली में भी पुलिस कर्मियों के साथ भी अत्यधिक अभद्रता व गाली गलौज की तथा कोतवाली में भी उनके द्वारा काफी हंगामा किया गया। पुलिस ने शराब पीकर पड़ोसियों के साथ अभद्रता करना तथा पुलिस से बदतमीजी करने के आरोप में उनका 81 पुलिस एक्ट में चालान किया है। कोतवाल बिष्ट ने कहा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूत्रों को मुताबिक नेताजी की रात हवालात में गुजरी है।

जरूरी खबरें