Saturday 16th of May 2026

ब्रेकिंग

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

बाराकोटा: क्षेत्र पंचायत मनोज जोशी की भनार सड़क को पूर्ण रूप खोलने की मांग।

लोहाघाट:बलाई गांव में भारी ओला बष्टि से फलों व फसलों को भारी नुकसान।

देवीधुरा:सीएम धामी कल 16 मई को देवीधूरा में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण प्रशिक्षण महा अभियान में होंगे शामिल

लोहाघाट:कानाकोट सलना सड़क में अवैध खनन का काम जोरों पर। ग्रामीणों की रोक लगाने की मांग।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत : लड़वाल फाउंडेशन ने जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर किया सम्मानित।

Laxman Singh Bisht

Mon, May 19, 2025

लगन से गगन छूने की ललक हो तो सफलता आएगी आपके चरण चूमने- जिलाधिकारी।

छात्र-छात्राये यदि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहे तो, मार्ग के अवरोध खोल देते हैं आगे बढ़ने के रास्ते - पूर्व डीजीपी डीएस बिष्ट। चंपावत। आधुनिक युग की चुनौतियों का मुकाबला करते हुए बच्चों में यदि लगन से गगन छूने की ललक हो तो सफलता उनके चरण चूमने आएगी। यह बात जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने लड़वाल फाउंडेशन द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार से सम्मानित करने के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कही। उन्होंने कहा पहाड़ के तमाम लोगों ने यहाँ की विषम परिस्थितियों से जूझते हुए जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल किया है। गुजरात के पूर्व डीजीपी रहे डीएस बिष्ट ने लड़वाल फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों से कहा कि सकारात्मक सोच के साथ जीवन का लक्ष्य बनाकर आगे बढ़े। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को 51 हजार, 31 हज़ार एवं 21 हज़ार तथा हाई स्कूल में 31 हज़ार, 21 हज़ार व 11 हज़ार तथा राज्य की टॉप सूची में शामिल जिले के पांच बच्चों को मिलाकर कुल 15 मेधावी छात्र छात्राओं को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बच्चो को सफलता के महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए उन्हें आगे बढ़ने का प्लान बनाकर चलने की सलाह दी।राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ बीसी जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा इस वर्ष राज्य शिक्षा बोर्ड का इंटर का परीक्षाफल 83.23 फीसदी रहा। वहीं जिले का 96.97 इसी प्रकार हाई स्कूल का जहां राज्य स्तर पर 90.77 फीसदी रहा, वही उसमें हमारे जिले का परीक्षा परिणाम 96.97 फीसदी रहा। इसलिए स्पष्ट है कि हमारे प्रयासों व लड़वाल फाउंडेशन के प्रयासों में पूरा ताल मेल चल रहा है। इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस समिति द्वारा अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए सीईओ को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व दीप प्रज्वलन एवं बच्चों के स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संस्था के उपाध्यक्ष डॉ शरद जोशी ने फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों पर विस्तार से रोशनी दी। दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जनार्दन चिलकोटी, शंकर पांडे, पूर्व प्राचार्य बीडी ओली, राजेंद्र गहतोड़ी, प्रधानाचार्य श्याम चौबे, पूरन सिंह, डॉक्टर महेश ढेक,पी सी उपाध्याय ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लड़वाल फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र लड़वाल ने सभी का स्वागत करते हुए छात्र-छात्राओं का आवाहन करते हुए कहा की वह एक लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ते चले। उन्हें सहारा देने के लिए लड़वाल फाउंडेशन पीछे से खड़ा है। मेधावी छात्र शोभा, तारा पांडे एवं अभिभावक महेश भट्ट ने अपने अनुभव साझा किये।

जरूरी खबरें