Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:आशा गोस्वामी बनी अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी पत्रकारों ने दी बधाई।

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:15 मार्च तक हर हाल में पूरा हो स्वाला डेंजर जोन का सुधार कार्य। डीएम ने दिए कड़े निर्देश

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 10, 2025

15 मार्च तक हर हाल में पूरा हो स्वाला डेंजर जोन का सुधार कार्य। डीएम ने दिए कड़े निर्देश

काम में लाए तेजी: जिलाधिकारी का कड़ा निर्देश — रोज़ 20 घंटे काम, 15 मार्च तक हर हाल में पूरा करेंजिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 (एनएच-09) के स्वाला क्षेत्र में चल रहे सुधार एवं चौड़ीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग दीपक जोशी व कार्यस्थल पर कार्य कर रही एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में हिल साइड पर कार्य कर रही एचएनबीएस कंपनी के प्रतिनिधियों ने कार्य की वर्तमान स्थिति व प्रगति की जानकारी जिलाधिकारी को दी, वहीं डाउन साइड पर कार्य कर रही केसीसी कंपनी के प्रतिनिधियों ने भी अपने क्षेत्र में हो रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्केलिंग कार्य की गति और बढ़ाई जाए तथा इसमें अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने स्वाला क्षेत्र में प्रतिदिन कम से कम 20 घंटे कार्य सुनिश्चित करने, श्रमिकों को पर्याप्त आराम एवं सुरक्षा मानकों का पालन कराने और किसी भी स्थिति में कार्य में एक भी दिन की बाधा न आने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वाला सुधार कार्य को अधिकतम 15 मार्च तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए।उन्होंने निर्देशित किया कि टॉप वॉल का कार्य शीघ्र पूरा कराते हुए स्वाला क्षेत्र में डबल लेन संचालन जल्द शुरू किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। समीक्षा बैठक में अधिशासी अभियंता दीपक जोशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें