Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:जंगल में आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार वन विभाग की बड़ी कार्यवाही।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 17, 2025

जंगल में आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार वन विभाग की बड़ी कार्यवाही।वन विभाग चंपावत के द्वारा आज जंगल में आग लगाने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार को वन विभाग चम्पावत की टीम वन क्षेत्राधिकारी चम्पावत दिनेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में धोन के पास लगी आग को नियंत्रित करने पहुंचे। इस दौरान टीम को मौके पर ही जंगल में आग लगा रहे आरोपी कृष्णा राम को आग लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद टीम के द्वारा अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली चंपावत में तहरीर दी तथा आरोपी का मेडिकल कर पुलिस अभी रक्षा में भेजा गया। टीम में उप वन क्षेत्राधिकारी चतुर सिंह, वन दरोगा मोहित चौडाकोटी, वन आरक्षी हरीश जोशी शामिल रहे।

जरूरी खबरें