Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:एकल, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को गाँव में ही रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार।

लोहाघाट:प्रेम नगर के ग्रामीणों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध। आंदोलन की दी चेतावनी।

चंपावत:नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म की कहानी बनाने वाले आरोपियों की सुनवाई न होने से परिजन नाराज। जेल में प्रताड़ना के आरोप

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज अमोडी में समर कैम्प का समापन

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 5, 2025

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज अमोडी में समर कैम्प का समापन आज पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज अमोडी में समर कैम्प का विधिवत समापन किया गया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष, बीडीसी मेंबर, अभिभावक और अन्य गणमान्य व्यक्ति आमंत्रित किए गए थे।समापन समारोह की शुरुआत प्रार्थना सभा के साथ हुई, जिसके बाद योग सत्र चलाया गया। दशम दिवस की गतिविधियां संचालित की गईं, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पारितोषिक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कॉलेज में अलग-अलग प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। इस अवसर पर बच्चों ने पौधरोपण में सक्रिय भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझा।समर कैम्प के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने बच्चों की प्रतिभा और कौशल की प्रशंसा की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नोडल अधिकारी मदन राम ,कार्यालय अधीक्षक मोहन सिंह ढेक ,प्रकाश चंद्र गिरीश चंद्र पंत, ज्योति नेगी व किरन जोशी उपस्थित रहे

जरूरी खबरें