रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मुख्यमंत्री राहत कोष व महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन।
Laxman Singh Bisht
Mon, Apr 27, 2026
मुख्यमंत्री राहत कोष व महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन।
चम्पावत जिला मुख्यालय के गांधी चौक में आज सोमवार को मुख्यमंत्री राहत कोष घोटाले व 33% महिला आरक्षण बिल को लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपावत चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं धरने में शामिल सभी लोगों ने कहा सरकार का अन्याय और अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा मुख्यमंत्री की विधानसभा में जिस प्रकार से मुख्यमंत्री राहत कोष जिस प्रकार से भाजपा नेताओं उनके परिजनों पर लुटाया गया है वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।

फर्त्याल ने कहा मुख्यमंत्री राहत कोष में हुए घोटालों की निष्पक्ष जांच की जाय। सरकार 33% महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू करे। तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जायज मांगों को तत्काल पूरा किया जाए। फर्त्याल ने कहा इस शांतिपूर्ण व प्रभावशाली प्रदर्शन में लोगों की भावनाओं ने संघर्ष को और मजबूत किया है। कहा जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी, हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा।