Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:देश की सुरक्षा से जुड़ी खबरों पर रहेगी सख्त नजर- मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति सक्रिय: डीएम

Laxman Singh Bisht

Fri, May 9, 2025

देश की सुरक्षा से जुड़ी खबरों पर रहेगी सख्त नजर- मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति सक्रिय: डीएम वर्तमान में देश की सुरक्षा एवं सामाजिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए भ्रामक खबरें, फर्जी सूचनाएं एवं प्रोपेगेंडा आधारित समाचारों के प्रसार पर रोक लगाने हेतु शुक्रवार को जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देश पर चंपावत जनपद में मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (MCMC) का गठन किया गया है।यह समिति जिला आपदा परिचालन केंद्र में 24x7 सक्रिय रहकर जनपद में प्रसारित होने वाले समाचारों, सोशल मीडिया कंटेंट और अन्य प्रचार माध्यमों की सतत निगरानी करेगी। इसका उद्देश्य देश की सुरक्षा, अखंडता एवं सामाजिक सौहार्द्र को प्रभावित करने वाली किसी भी असत्य या भ्रामक सूचना को समय रहते पहचानकर उस पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि देश की सुरक्षा एवं संवेदनशीलता से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति या समूह को बख्शा नहीं जाएगा। झूठी, भ्रामक अथवा उकसाने वाली खबरें फैलाने वालों के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने जिला सूचना अधिकारी को मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए निर्देश दिए कि जनपद में मीडिया व सोशल मीडिया पर विशेष सतर्कता रखी जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि आम नागरिकों तक सटीक और तथ्यपरक जानकारी पहुंचे, जिससे किसी प्रकार की अफवाह या गलतफहमी उत्पन्न न हो।

जरूरी खबरें