Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पुलिस वर्दी में रील बनाने पर होगी सख्त करवाई: एसपी रेखा यादव।

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 10, 2026

पुलिस वर्दी में रील बनाने पर होगी सख्त करवाई: एसपी रेखा यादव।

अपराध मासिक गोष्टी पर एसपी ने नशा तस्करों पर कठोर कार्यवाही के पुलिस कर्मियों को दिए निर्देशएस पी चम्पावत रेखा यादव के द्वारा अधिनस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ की गयी मासिक अपराध गोष्ठी सैनिक सम्मेलन दिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गएआज 10 मार्च को एसपी चंपावत श्रीमती रेखा यादव द्वारा पुलिस लाईन चम्पावत में जनपद चम्पावत के समस्त क्षेत्राधिकारियो/थाना/शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गयी, जिसमें सर्वप्रथम पूर्व माह में मासिक अपराध गोष्ठी में दिये गये दिशा-निर्देशों की समीक्षा की गयी।उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों/ पुलिस पेंशनर्स से उनकी निजि, पारिवारिक व अन्य प्रकार की समस्याओं के बारें में जानकारी कर बतायी गयी समस्याओं का समाधान किया गया।विगत माह में अपनी ड्यूटी के दौरान अहम भूमिका निभाये जाने तथा ड्यूटी के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले उ0नि0 कमलेश भट्ट को बेस्ट इम्प्लॉय ऑफ द मन्थ घोषित किया गया व अन्य 07 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । एसपी चंपावत ने सभी अधिकारियों,कर्मचारियों को वीआईपी ड्यूटी व अन्य सभी प्रकार की ड्यूटियो में कोई लापरवाही नहीं बरतने तथा पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस मुख्यालय द्वारा पूर्व में प्रेषित एसओपी के अनुसार समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पुलिस कर्मी वर्दी में रील या वीडियों नहीं बनायेगा आदेश की अवहेलना पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेशित किया गया कि सभी थानाध्यक्ष अपने अपने थानों में बीट कर्मचारियों को ई बीट बुक/ ई बीट एप्लीकेशन डाउनलोड करवाते हुए, बीट के सभी विवरण ई बीट बुक में अपलोड करेंगे।सभी विवेचक गिरफ्तार व्यक्ति को गिरफ्तारी का आधार व गिरफ्तारी का कारण लिखित रूप से आवश्यक रूप से बताएंगे।ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु टीमें बनाकर विशेष प्रयास किए जाएं और अभियान चलाया जाए, अभियान के दौरान इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की जाए एनबीडब्लू तथा बीडब्लू की सत प्रतिशत तामील की जाए, वारंटियों की गिरफ्तारी हेतू टीम गठित करते हुए विशेष प्रयास किए जाएं। एसपी ने निर्देशित करते हुए कहा सभी थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्रों में किरायेदार सत्यापन अभियान चलाएंगे एफएसएल में लंबित मालों के सूची तैयार करते हुए एफएसएल में लंबित मालों का अति शीघ्र परीक्षण कराने हेतु पत्राचार करेंगे। विक्षिप्त व्यक्तियों का विवरण आईआईएफ फॉर्म 9 में फ़ीड करेंगेएसपी रेखा यादव ने निर्देशित करते हुए कहा सभी थानाध्यक्ष, फायर स्टेशन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए क्षेत्र के बड़े संस्थानों, होटल, रिजॉर्ट, बैंक्वेट हॉल, बड़ी बिल्डिंग, अन्य संवेदनशील जगहों में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत फायर ऑडिट करेंगे और जागरूक भी करेंगे।गुमशुदगी के मामलों में गंभीरता से प्रयास किए जाएं और एसओपी के अनुसार कार्यवाही की जाए, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु टीमें बनाकर गुमशुदा की तलाश की जाए।यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए। वाहन चेकिंग/चालान की कार्यवाही बढ़ाई जाए। एसपी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा सभी थाना प्रभारी जिले मे मादक पदार्थों की तस्करी करने व नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करे, क्षेत्र में ड्रग्स व स्मैक की तस्करी करने वालों की जानकारी कर ऐसे लोगों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करें, साईबर अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत किए जाने, अधिक से अधिक ई-चालान करने, विवेचनाओं / शिकायती प्रार्थना पत्रों की जाँच शीघ्र पूर्ण करने व समस्त पोर्टलों पर शत-प्रतिशन कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये।पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध गोष्ठी के माध्यम से उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को वर्तमान में संचालित मां पूर्णागिरी मेले को पूर्व की भांति शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने, मां पूर्णागिरी मेले पूर्णागिरी मंदिर के दर्शन कराने साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत प्रतिदिन मेला क्षेत्र में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र में संचालित वाहनों की भी सघन चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। ताकि एमवी एक्ट के नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। आयोजित अपराध गोष्ठी के माध्यम से उ0नि0 सोनू सिंह, प्रभारी फील्ड यूनिट द्वारा अपराध गोष्ठी में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को ड्रग्स टैस्टिंग किट के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। अपराध गोष्ठी में वन्दना वर्मा, क्षेत्राधिकारी चंपावत/टनकपुर, तनुजा वर्मा जेस्ठ अभियोजन अधिकारी चम्पावत, राम प्रसाद, निरीक्षक अभिसूचना इकाई चम्पावत, भगवत सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन चम्पावत, जीतेन्द्र सिंह गर्व्याल प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी, हयात सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात, विजय सिंह अधिकारी, निरीक्षक दूरसंचार, उ0नि0 सोनू सिंह प्रभारी एनटीएफ, उ0नि0 ललित सिंह, प्रभारी सीसीटीएनएस सहित समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष /एस0ओ0जी0/शाखा प्रभारी जनपद चंपावत तथा पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, के पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

(सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की सूची)

1-उ0नि0 कमलेश भट्ट (प्रभारी एसओजी बेस्ट एम्पलाई ऑफ़ द मंथ)

2-हे0कानि0 संजय कुमार

3- म0हे0कानि0 रेनू पतियाल

4- म0कानि0 शोभा शर्मा

5- कानि0 भुवन जोशी

6- कानि0 कुलदीप सिंह

7- कानि0 नासिर हुसैन

8- म0हो0गा0 प्रीति बोहरा

जरूरी खबरें