Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

पिथौरागढ़ :आदलि कुशलि कुमाऊनी भाषा सम्मेलन मे भूपेन्द्र देव ‘ताऊ’ की पुस्तक ‘भविष्य का सौदा’ का विमोचन

लोहाघाट:अपर सचिव मैनाली ने कोलीढेक झील का किया निरीक्षण पर्यटकों एवं नौका संचालकों से किया संवाद

चंपावत:आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद रंजना राजगुरु ने विभागीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन

चंपावत:कलश संगीत कला समिति की वार्षिक संगीत प्रतियोगिता का समापन विजेताओं को किया गया सम्मानित

लोहाघाट:मंत्री अजय टम्टा ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन में किया प्रतिभाग कहा मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धि भरे

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 42 शिकायतों का त्वरित निस्तारण

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 27, 2026

जनता मिलन कार्यक्रम में 42 शिकायतों का त्वरित निस्तारण

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट स्थित सभागार में साप्ताहिक 'जनता मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों आए 42 समस्याओं का निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन-शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता बरतें और किसी भी स्तर पर विलंब न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।जनता मिलन के दौरान ग्राम ढकना बडोला निवासी श्रीमती नारायणी देवी ने विद्युत कनेक्शन और पानी की समस्या रखी, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत एवं जल संस्थान को संयुक्त रूप से त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

इसी क्रम में ग्राम मोराड़ी निवासी पूरन चन्द्र द्वारा पेयजल आपूर्ति की जांच और मानर तल्ला के महेश सिंह बोहरा द्वारा घर-घर जल योजना के तहत पानी न आने की शिकायत पर जल संस्थान व जल निगम को तत्काल वस्तुस्थिति स्पष्ट कर आपूर्ति सुचारू करने को कहा गया। ग्राम हरम की केसरी देवी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत सहायता और चैकुनीबोरा की गीता बोहरा ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के अंतर्गत लाभ की मांग की, जिस पर सीडीओ द्वारा उद्योग और समाज कल्याण विभाग को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही कर शिकायतकर्ताओं को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में राशन कार्ड संबंधी शिकायतों पर सीडीओ डॉ. खाती ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासनिक समिति की बैठक के माध्यम से पंचायत सचिवों को ग्राम पंचायत की बैठक बुलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड हेतु पात्र लोगों के बीपीएल कार्ड के प्रस्ताव पारित किए जाएं ताकि जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिल सके। कृषि और राजस्व से संबंधित मामलों में, ग्राम सिलिंग की नन्दा देवी की पीएम किसान सम्मान निधि की रुकी हुई किश्त के लिए कृषि विभाग को निर्देशित किया गया। वहीं, ग्राम तल्ला बापरू के श्री गोविंद राम की खाता खतौनी में नाम संशोधन कर उन्हें किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने हेतु मुख्य कृषि अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त, श्रीमती सुंदरी देवी ग्राम त्यारसौ की शिकायत का संज्ञान लेते हुए सीडीओ ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को 15 मई तक मृतक आश्रित कोटे के तहत पीआरडी भर्ती हेतु फिजिकल परीक्षा आयोजित कराने के निर्देश दिए। लोहाघाट की विमला देवी की आवास की मांग पर ग्राम्य विकास विभाग को और जगदीश जोशी के पुत्री के विवाह अनुदान संबंधी आवेदन पर समाज कल्याण विभाग को तत्काल कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया। ग्राम नघान की ईश्वरी देवी द्वारा पेयजल संकट, श्रीमती सुनीता द्वारा ग्राम मड़चमार में सीसी मार्ग निर्माण और श्रीमती किरण देवी द्वारा ग्राम सिलाड़ के बच्चों हेतु स्कूली वाहन की मांग पर भी संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

अन्य शिकायतों में भावना महर द्वारा शौचालय निर्माण, शकुन्तला देवी द्वारा क्षतिग्रस्त मकान के मुआवजे और पदम सिंह द्वारा सिंचाई गूल निर्माण सहित ज्योति देवी, नारायण सिंह, पूजा शर्मा, रवीश चंद्र आदि की शिकायतों पर भी त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया।कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और फरियादी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें