Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:प्रधानमंत्री मोदी ने अमृत भारत योजना के तहत 2000 रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट देश को किए समर्पित टनकपुर रेलवे स्टेशन भी हुआ शामिल

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 26, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने अमृत भारत योजना के तहत 2000 रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट देश को किए समर्पित टनकपुर रेलवे स्टेशन भी हुआ शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमृत भारत योजना के तहत 2000 रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को देश को समर्पित किए। इनमें 554 रेलवे स्टेशन का रेट डेवलपमेंट शामिल है । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद अजय टम्टा ने टनकपुर प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आज देश की बहुत सारी रेल परियोजना को शिलान्यास किया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भारतीय रेल के प्रोजेक्ट में स्टेशन पर रूफटॉप प्लाजा और सिटी सेंटर विकसित करके सुविधाओं में सुधार करना शामिल है। 27 राज्यों और केंद्र शासित देश के अमृत भारतीय स्टेशन में 41हजार करोड रुपए से ज्यादा लागत के काम होंगे। वहीं इसके अलावा 24 राज्यों में लगभग 1500 रोड ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज की आधारशिला भी रखेंगे। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि टनकपुर रेलवे स्टेशन को बेहतर बनाने में काफी मेहनत की गई है। उन्होंने कहा कि लंबा समय लगा है बीच में कुछ अपरोध भी पैदा हुए। आज यह बनकर तैयार हो गया है इसका लोकार्पण होने जा रहा है। सांसद अजय टम्टा ने सभी अधिकारियों को इसके लिए बधाई दी साथ ही इंजीनियरों को भी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने मजदूरों को भी धन्यवाद किया है। कि उनके खून पसीने की मेहनत से ही टनकपुर रेलवे स्टेशन का निर्माण संपन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि टनकपुर स्टेशन से सुपरफास्ट वंदे भारत ट्रेन भी जल्द शुरू होने वाली है। साथ ही टनकपुर से संचालित एक्सप्रेस ट्रेन 2 मिनट बनबसा स्टेशन पर रोकने के लिए रेलवे के अधिकारियों से बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नौ रत्नों में बागेश्वर से टनकपुर तक रेल लाइन बनाने का भी जिक्र किया है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री हेमा जोशी,जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, पूर्व चेयरमैन विपिन कुमार, मा0 मुख्यमंत्री प्रतिनिधि दीपक रजवार, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महारा, नगर अध्यक्ष तुलसी कुंवर, महिला प्रकोष्ठ, टनकपुर पूरन मेहरा, हर्षवर्धन सिंह रावत, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज सिंह कठायत, लक्ष्मण पाटनी, शंकर पांडे, संजय जोशी, रुचि धसमाना, अमजद, कलावती कापड़ी, किरन देवी, मीडिया प्रभारी किरण गहतोडी, रोहताश अग्रवाल, रेलवे के मंडल यांत्रिक इंजीनियर निकुंज सक्सेना, मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशीष त्रिपाठी, सहित रेलवे विभाग के तमाम अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें