Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर गुरिल्लाओ ने दर्जा राज्य मंत्री बगौली को दिया ज्ञापन।

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर गुरिल्लाओ ने दर्जा राज्य मंत्री बगौली को दिया ज्ञापन।

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 11, 2026

नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर गुरिल्लाओ ने दर्जा राज्य मंत्री को दिया ज्ञापन।

उत्तराखंड के एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला लगभग पिछले 20 वर्षों से अपनी नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर आंदोलनरत है। पर सरकार के द्वारा अभी तक उनकी मांगे नहीं मानी गई है। अपनी मांगों को लेकर गुरिल्ला कई बार आंदोलन कर चुके हैं पर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। वही आज लोहाघाट में गुरिल्ला संगठन जिला अध्यक्ष चंपावत ललित मोहन बगौली के नेतृत्व क्षेत्र के गुरिल्लाओ ने अपनी नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली को ज्ञापन दिया तथा उनकी मांगों को सरकार के सामने रख पूरी करने की मांग की।

मामले में दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली ने गुरिल्लाओं को आश्वासन देते हुए कहा वह उनकी मांगों को प्रमुखता से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने रखेंगे तथा पूरा प्रयास करेंगे की सरकार गुरिल्लाओ की मांगों को माने। गुरिल्ला संगठन जिला अध्यक्ष ललित मोहन बगौली ने कहा उन्हें पूरा विश्वास है इस बार धामी सरकार उनकी मांगों को जरुर मानेगी। इस दौरान भगवत पांडे, महेश पाठक , खिलानंद पंत, आनंद मनराल ,निर्मल पांडे, नवीन ओली, अमर राम, ललित गहतोड़ी, बिक्रम मनराल, लाल सिंह आदि गुरिल्ला मौजूद रहे।

जरूरी खबरें