Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:अनुशासनहीनता पर पुलिस कप्तान ने लीडिंग फायरमैन राजेश कार्की को किया निलम्बित।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 19, 2025

अनुशासनहीनता कतई नहीं होगी बर्दाश्त :एसपीप्रभारी अग्निशमन अधिकारी लोहाघाट के मोबाईल फोन 18 जून को चार धाम ड्यूटी पर गये लोहाघाट फायर स्टेशन के लिडिंग फायरमैन राजेश कार्की द्वारा गाली-गलौच कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया । मामले का एसपी चंपावत अजय गणपति द्वारा गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से लीडिंग फायरमैन राजेश कार्की को निलम्बित कर दिया गया है।पुलिस कप्तान के द्वारा स्पष्ट रूप से सभी पुलिस व फायर कर्मियों को अपने व्यवहार और वाणी में सुधार लाने के निर्देश दिए। एसपी चंपावत ने कहा पुलिस बल एक अनुशासित बल है अतः किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, लापरवाही ओर अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कोई भी अधिकारी/कर्मचारी यदि अन्य अधिकारी/कर्मचारी/ सहकर्मी के साथ इस तरह से अमर्यादित भाषा का प्रयोग, गाली-गलौच , अभद्रता या किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता करेगा तो संबंधित के विरुद्ध पर तत्काल प्रभाव से अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

जरूरी खबरें