रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:भारी बारिश की चेतावनी के चलते 13 अगस्त को चंपावत जिले के सभी स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Laxman Singh Bisht
Tue, Aug 12, 2025
भारी बारिश की चेतावनी के चलते 13 अगस्त को चंपावत जिले के सभी स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
भारी बारिश की चेतावनी के चलते चंपावत जिले मे कल 13 अगस्त को जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी रहेगी जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने इस बात के आदेश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी उप जिला अधिकारियों को आदेश के कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। तथा आदेश का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी जिलाधिकारी के द्वारा दी गई है। हालांकि आज 12 अगस्त को भी मौसम विभाग के द्वारा भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी लेकिन आज जिले में धूप खिली हुई नजर आई। जिस पर लोग मौसम विभाग के कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाते नजर आए।