Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बंतोली में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार दो लोगों की मौत तीन गंभीर रूप से घायल। जिंदा जला वाहन स्वामी

लोहाघाट के चर्चित चालक अपमान प्रकरण में अंतिम आरोपी गिरफ्तार। थाने में किया सरेंडर

लोहाघाट महाविद्यालय की भूगोल की दो छात्राओं मीनाक्षी व भावना को गोल्ड मेडल

लोहाघाट:कार्य के चलते 19 जून को फोर्ती, बनगांव व मीना बाजार मे विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

लालकुआं में मॉर्निंग वॉक को जा रहे व्यक्ति को लंगूर ने मारी जोरदार टक्कर मौत।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:अब पुलिस से डर नहीं, मिलेगा सम्मान /सड़क दुर्घटना में मदद करने पर 25 हजार का पुरस्कार

Laxman Singh Bisht

Thu, May 29, 2025

राह-वीर योजना के अन्तर्गत सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने वाले नेक नागरिकों को मिलेगा 25 हजार रुपए का पुरस्कारभारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा *"राह-वीर योजना"* प्रारंभ की गई है, जिसका उद्देश्य मोटर वाहन से जुड़ी गंभीर सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की तत्काल सहायता कर उनके जीवन की रक्षा करने वाले नेक नागरिकों को प्रोत्साहित करना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र नागरिकों को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि यह योजना 21 अप्रैल 2025 से प्रभाव में लाई गई है और 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी। योजना के अंतर्गत वे सभी व्यक्ति पात्र होंगे जिन्होंने गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को "गोल्डन ऑवर" के भीतर अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर पहुंचाकर उसकी जान बचाई हो।उन्होंने बताया कि यदि एक राह-वीर एक या अधिक पीड़ितों की जान बचाता है, तो उसे 25 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। यदि एक से अधिक राह-वीर एक ही पीड़ित की सहायता करते हैं, तो यह राशि उनके बीच समान रूप से वितरित की जाएगी। यदि एक से अधिक राह-वीर एक से अधिक पीड़ितों की जान बचाते हैं, तो प्रत्येक पीड़ित के लिए 25 हजार रुपए की राशि दी जाएगी, जो अधिकतम 25 हजार रुपए प्रति राह-वीर होगी।इस योजना के अंतर्गत पात्र राह-वीरों का चयन जिला स्तर पर जिलाधिकारी नवनीत पांडे की अध्यक्षता में गठित मूल्यांकन समिति द्वारा मासिक आधार पर किया जाएगा। इस समिति में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, और संभागीय/सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल होंगे।जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सड़क दुर्घटना के दौरान "गोल्डन ऑवर" में मानवीय आधार पर किसी घायल व्यक्ति की सहायता करने वाले किसी भी नेक नागरिक को पुलिस द्वारा परेशान न किया जाए। इसके विपरीत, अब ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि राह-वीरों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

जरूरी खबरें