Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बाराकोट टैक्सी स्टैंड में मलवा डालने पर वाहन चालकों ने जताई नाराजगी कार्यवाही की मांग।

लोहाघाट:मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने डायट प्रवक्ता डॉ. कमल गहतोड़ी की छ: पुस्तकों का एक साथ किया विमोचन

लोहाघाट:खेतीखान के कपिल गहतोड़ी न्यूमार्क ग्रुप में बने डाटा इंजीनियर एसोसिएट

पिथौरागढ़:मंत्री रेखा आर्या व पूर्व सीएम कोश्यारी ने मिलम मे हिमवीरों संग किया योग।

चंपावत:खेतार नारियल में जल्द गूंजेगी घराट की गूंज सीएम कैंप कार्यालय ने लिया संज्ञान

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:नो व्हीकल डे’ डीएम मनीष कुमार ने सराहा स्थानीय स्वाद और मेहनतकश हाथ। की दीपक के छोलों की स्वाद की प्रशंसा

Laxman Singh Bisht

Sat, May 23, 2026

‘नो व्हीकल डे’ डीएम मनीष कुमार ने सराहा स्थानीय स्वाद और मेहनतकश हाथ।

की दीपक के छौलों की स्वाद की प्रशंसा

सिर्फ पैदल सफर नहीं, ‘नो व्हीकल डे’ को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बनाया जनसंवाद का माध्यम

शनिवार को जनपद में संचालित विशेष ‘नो व्हीकल डे’ अभियान के तहत जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार पैदल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मार्ग में आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। पैदल यात्रा के दौरान जिलाधिकारी ने विकास भवन कार्यालय के सामने संचालित भोजनालयों, छोटी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के संचालकों से बातचीत कर उनके रोजगार, व्यवसाय संचालन और दैनिक चुनौतियों की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने कहा कि छोटे व्यवसाय और स्वरोजगार से जुड़े लोग स्थानीय अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं, जिनके प्रयासों से न केवल अनेक परिवारों की आजीविका संचालित होती है, बल्कि स्थानीय बाजार व्यवस्था भी सशक्त होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि ऐसे छोटे उद्यमियों एवं मेहनतकश लोगों को अधिक से अधिक प्रोत्साहन और सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर आत्मनिर्भर बन सकें।जिलाधिकारी मनीष कुमार विकास भवन परिसर के सामने स्थित दीपक सिंह के भोजनालय में भी पहुंचे। उन्होंने भोजनालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए दीपक सिंह से उनके व्यवसाय, प्रतिदिन आने वाले ग्राहकों, मसालों, खाद्य सामग्री की व्यवस्था तथा रोजगार से जुड़ी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली जिलाधिकारी ने भोजनालय संचालक की मेहनत एवं लगन की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार अपनाने वाले दूसरों के लिए भी प्रेरणा का कार्य कर रहे हैं।इस दौरान दीपक सिंह द्वारा जिलाधिकारी को स्थानीय स्वाद से भरपूर चने भी खिलाए गए।जिलाधिकारी ने चनों की गुणवत्ता एवं स्वाद की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्थानीय खानपान और पारंपरिक स्वाद जनपद की पहचान हैं, जिन्हें बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है। साथ ही दुकान एवं व्यवसाय के विस्तार हेतु हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।इस दौरान अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, उपजिलाधिकारी विपिन पंत, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीप्तिकीर्ति तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें