रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:स्वाला में एनएच बंद सहारा बनी एडीसेरा छतकोट सड़क।
Laxman Singh Bisht
Sat, Aug 9, 2025
स्वाला में एनएच बंद सहारा बनी एडीसेरा छतकोट सड़क।
स्वाला मे ऑल वेदर सड़क बंद होने से बड़ी तादात में वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग में फस गया जिस कारण यात्री काफी परेशान रहे। छोटी गाड़िया वाया अमोडी- एडिसेरा रोड - से घुरचुम- कोटा- -पाली- स्युली - बीबरका- लफड़ा- मटेला - सैन्द्रक, सिप्टी - पुनावे से चंपावत को निकाली गई। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व पीएलबी गोविंद सिंह महर ने बताया बाईपास अमोड़ी से चांदपुर होते हुए सिफ्टी चंपावत आने जाने का मार्ग बहुत ज्यादा खराब है और दूसरी और से जो गाड़िया आ रही है उनको पास देने के लिए रास्ता नहीं है सड़क में जगह-जगह मलवा पड़ा हुआ है। उन्होंने प्रशासन से जेसीबी लगाकर सड़क में आए मलवे को हटाने की मांग की
जिससे यातायात सुचारू व सुरक्षित रूप से हो सके । मामले का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संज्ञान लिया है उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बाईपास सड़क से मलवा हटाने के निर्देश दिए है। दिनभर बाईपास सड़क में छोटे वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रही। फिलहाल राष्ट्रीय राजमार्ग बंद चल रहा है।