चंपावत:मुंबई के पत्रकार जे.डे के हत्या आरोपी को एसटीएफ ने बनबसा नेपाल बॉर्डर से किया गिरफ्तार पैरोल से चल रहा था फरार
Laxman Singh Bisht
Sep 19, 2023 04:13 am
16 views
19 Sep 2023
मुंबई के पत्रकार जे.डे के हत्या आरोपी को एसटीएफ ने बनबसा नेपाल बॉर्डर से किया गिरफ्तार पैरोल से चल रहा था फरार 25000 का था इनामी
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के करीबी और उत्तराखंड के फ़रार ईनामी गैंगस्टर दीपक सिसोदिया को उत्तराखंड एसटीएफ चंपावत के बनबसा भारत नेपाल बॉर्डर से किया गिरफ्तार। दीपक सिसोदिया मुंबई के खोजी पत्रकार जे.डे. की हत्या का दोषी है जो पैरोल पर छूटकर अपने घर हल्द्वानी आया था और वापस जेल जाने की बजाय फरार हो गया था। उत्तराखंड पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत फ़रार गैंगस्टर और इनामी अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही हैं। जेडे हत्याकांड के दोषी दीपक सिसोदिया के चोरी-छिपे नेपाल से हल्द्वानी आने-जाने की सूचना एसटीएफ को मिली थी। जिसके बाद सीओ एसटीएफ सुमित पांडे के नेतृत्व में गठित एसटीएफ टीम के द्वारा ईनामी गैंगस्टर दीपक सिसौदिया को चंपावत जनपद के भारत नेपाल बॉर्डर बनबसा से गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल के अनुसार दीपक सिसोदिया वर्ष 2011 में मुंबई में हुए पत्रकार जे.डे की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहा था। वर्ष 2022 के जनवरी माह में मुंबई की अमरावती सेन्ट्रल जेल से पैरोल पर छूटकर हल्द्वानी आया था। जिसे मार्च में वापस जेल में जाना था लेकिन दीपक सिसौदिया पैरोल से फरार हो गया। जिस पर मुंबई पुलिस ने थाना हल्द्वानी में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। जिस पर एसएसपी नैनीताल ने 25000 रु. का ईनाम घोषित किया था। छोटा राजन के इस गुर्गे को गिरफ्तार करने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस पिछले एक साल से प्रयास कर रही थी लेकिन दीपक सिसोदिया के नेपाल में छिपे होने के कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी।
एसटीएफ को जब सूचना मिली की दीपक सुबह-सुबह हल्द्वानी आने वाला है तो टीम ने भारत-नेपाल बॉर्डर बनबसा में जाल बिछाया। दीपक फोर्ड फियेस्टा कार से नेपाल से बनबसा पहुंचा ही था कि एसटीएफ की टीम ने बनबसा रेलवे स्टेशन के पास से उसे धर दबोचा। दीपक को बनबसा से लाकर हल्द्वानी थाने में लाया गया है जहां से मुंबई भेजा जाएगा। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि दीपक दलवीर सिंह सिसोदिया (50) पुत्र दलवीर सिसोदिया निवासी जीतपुर नेगी थाना हल्द्वानी जनपद नैनीताल को मुंबई की कोर्ट ने महाराष्ट्र के खोजी पत्रकार जेडे की हत्या शामिल होने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनायी थी।
तब से वह महाराष्ट्र की अमरावती सेन्ट्रल जेल में बन्द था। बताया कि जनवरी 2022 को उसे 45 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था। उसकी पैरोल की अवधि मार्च में खत्म होने पर अमरावती जेल वापस जाना था लेकिन वह फरार हो गया। दीपक सिसोदिया हल्द्वानी का रहने वाला है। दीपक ने अण्डरवर्ड डॉन छोटा राजन गैंग के शूटरों के साथ इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद
बाराकोट: पम्दा के युवा उप प्रधान मनमोहन टम्टा का निधन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।