Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

भिंगराड़ा:प्रशासन का सहयोग न मिलने से ग्राम प्रधान ने स्वयं के संसाधनों से शुरू कराया नैनीताल बैंक रोड का सुधारीकरण

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत: जयगांव जैतोली भूमिया मंदिर में विशालकाय पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, पालतू कुत्ते की मौत

Laxman Singh Bisht

Sun, May 4, 2025

चंपावत जयगांव जैतोली भूमिया मंदिर में विशालकाय पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, पालतू कुत्ते की मौतचंपावत जिले के जय गांव जैतोली भूमिया मंदिर में विशालकाय पेड़ पर रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से पूरा पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वहां पर बैठे कुत्ते की भी मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि उस वक्त वहां पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। जिस कारण एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया है। आकाशीय बिजली गिरने से ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी भयभीत हो गए। आकाशीय बिजली गिरने से निकली आग की चिंगारियां व गरज से लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को अचानक तेज बारिश और बिजली कड़कने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर परिसर में स्थित विशालकाय पेड़ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जरूरी खबरें