Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 27 मई को स्टेशन बाजार, खेतीखान रोड व नैनीताल बैंक रोड में विद्युत व्यवस्था रहेगी

लोहाघाट महाविद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक की मांग एनएसयूआई का प्राचार्य को ज्ञापन

चंपावत:राजस्व, कानून व्यवस्था और जनकल्याण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश डीएम की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ बैठक सम

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:राजस्व, कानून व्यवस्था और जनकल्याण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश डीएम की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ बैठक सम

Laxman Singh Bisht

Tue, May 26, 2026

राजस्व, कानून व्यवस्था और जनकल्याण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश डीएम की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ बैठक सम्पन्न

जनपद में प्रशासनिक कार्यों की प्रगति, कानून-व्यवस्था एवं जनहित से जुड़े विषयों की समीक्षा हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, पटल सहायक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों, राजस्व मामलों, भू-राजस्व वसूली, अभियोजन प्रकरणों, खनन एवं परिवहन गतिविधियों सहित विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने न्यायिक एवं राजस्व कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अपने न्यायालयों में नियमित रूप से बैठने तथा पुराने एवं नवीन लंबित राजस्व वादों का विशेष अभियान चलाकर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।बैठक में जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेटी जांचों को शीघ्र पूर्ण करने, चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा पटवारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर सरकारी परिसंपत्तियों एवं अवसंरचनाओं का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।जनहित एवं पारदर्शी प्रशासन पर विशेष बल देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील कार्यालयों में जनता के कार्य निर्धारित समयसीमा में निस्तारित किए जाएं। उन्होंने सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा।अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने अवैध खनन, ओवरलोडिंग तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए निरंतर छापेमारी एवं चालानी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। साथ ही अतिक्रमण हटाने एवं नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत नशीले पौधों के विनष्टीकरण की कार्यवाही को भी प्रभावी ढंग से संचालित करने को कहा।सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आयोगों से संबंधित प्रकरणों के उत्तर भी निर्धारित समय में उपलब्ध कराने पर बल दिया।आपदा प्रबंधन को लेकर जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को संवेदनशील एवं सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने आपदा राहत कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा मुआवजा राशि के शीघ्र वितरण के निर्देश भी दिए।इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने भू-अभिलेखों एवं शासकीय अभिलेखों के डिजिटाइजेशन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने को कहा। मुख्य कृषि अधिकारी को ‘फार्मर रजिस्ट्री’ का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने हेतु ग्रामीण स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं एवं सब्सिडी का लाभ पारदर्शी रूप से मिल सके।वहीं जिला पूर्ति अधिकारी को राशन कार्ड सर्वे की गति तेज करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अपात्र व्यक्तियों के नाम सूची से हटाए जाएं तथा पात्र जरूरतमंद परिवारों को शीघ्र राशन कार्ड उपलब्ध कर खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।बैठक में अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, उप जिलाधिकारी चम्पावत वि.के पंत, उप जिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डागर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, तहसीलदार एवं जिला कार्यालय के समस्त पटल प्रभारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें