रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश
Laxman Singh Bisht
अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

जनपद के अमोड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र की स्थापना के संबंध में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक ने रविवार को प्रस्तावित स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार द्वारा विद्युत उपकेंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में दिए गए आश्वासन के क्रम में प्रस्तावित भूमि का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर उपकेंद्र की स्थापना से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।प्रबंध निदेशक ने प्रस्तावित भूमि की उपयुक्तता, पहुँच मार्ग, विद्युत अवसंरचना तथा उपकेंद्र निर्माण के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाहियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अमोड़ी विद्युत उपकेंद्र हेतु भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने तथा निर्माण कार्य के लिए निविदा संबंधी सभी औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता रुद्रपुर जोन एन. एस. टोलिया, अधीक्षण अभियंता ईडीसी टनकपुर डी. के. जोशी, अधीक्षण अभियंता (सेकेंडरी) अमित कुमार कटारिया, अधीक्षण अभियंता (सिविल) मोहम्मद सलीम, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड चम्पावत विजय कुमार सकारिया तथा अधिशासी अभियंता (सेकेंडरी) डी. डी. पांगती उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं