Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:मुख्यमंत्री घोषणा के तहत "शहीद शिरोमणी चिल्कोटी (गौड़ी-किमतोली) मोटर मार्ग" का शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 25, 2025

मुख्यमंत्री घोषणा के तहत "शहीद शिरोमणी चिल्कोटी (गौड़ी-किमतोली) मोटर मार्ग" का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा की गई घोषणा के तहत आज मंगलवार को शहीद शिरोमणि चिलकोटी (गौड़ी किमतोली) मोटर मार्ग12.15 किमी0लंबे मार्ग के ₹958.34 लाख की लागत के निर्माण कार्य का शुभारंभ मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी व भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने संयुक्त रूप से किया। कहा इस सड़क के निर्माण से दो दशक से भी अधिक समय से इंतज़ार कर रहे लोहाघाट व चंपावत विधानसभा क्षेत्र की जनता सीधे जिला मुख्यालय से जुड़ जाएगी जिसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा जिसके लिए चंपावत और लोहाघाट विधानसभा की जनता मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद देती है।वही शहीद शिरोमणि चिलकोटि के पुत्र नारायण दत्त चिलकोटी और जनार्दन चिलकोटी के द्वारा अपने शहीद पिता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद मिलने वाले सम्मान के लिए शहीद परिवार की ओर से मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद दिया गया। मालूम हो सैनिक शिरोमणी चिलकोटी को भारत-पाक युद्ध 1965 में प्लाटूनों और ब्रिगेड हेडक्वार्टर के बीच युद्ध के हालातों का आदान - प्रदान करने हेतु उनके अनुभव के आधार पर उन्हें संचार सेवा के लिए नियुक्त किया गया था।7,सितंबर 1965 की शाम पाकिस्तानी सेना द्वारा भारी मात्रा में तोपखाने, मोर्टार और टैंकों से फायर शुरू कर दिया।संचार व्यवस्था बाधित हो जाने के बाद भी स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने अपने अधीनस्थ सभी प्लाटूनों को सचेत किया और लड़ाई के लिए तैयार करवाया।इसी बीच दुश्मन के तोपखाने का एक गोला इनके शरीर के ऊपर आ गिरा और वह उसी स्थान पर मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गए।अदम्य साहस अनुकरणीय बहादुरी का परिचय देते हुए नायक शिरोमणी चिलकोटी ने राष्ट्र सेवा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। आज एक सैनिक पुत्र ने शहीद को सम्मान दिला कर शहीद परिवार व सैनिकों के परिजनों का मनोबल ऊंचा किया है।

इस अवसर पर शहीद चिलकोटी की बहू प्रेमा चिलकोटी, मुकेश महराना ,हरगोविंद बोरा, बहादुर सिंह फर्त्याल ,ब्लॉक प्रमुख प्रशासक विनीता फर्त्याल , रेखा देवी,सरिता अधिकारी ,कैलाश अधिकारी , विकाश शाह,गोविंद प्रसाद सहित कई लोग शिलान्यास स्थल पर मौजूद रहे।

जरूरी खबरें