Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

सीएम के आदर्श चम्पावत में विकास की नई राह पाटी व बाराकोट के 20 दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा

लोहाघाट:दर्जा मंत्री मनोज कालाकोटी का पहली बार लोहाघाट पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

लोहाघाट:हाई वोल्टेज आने से एसबीआई के एटीएम में लगी आग समय रहते फायर टीम ने पाया काबू।

बाराकोट मे हंगामे दार रही क्षेत्र पंचायत बैठक छाए रहे सड़क ,बिजली ,पानी के मुद्दे।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व भंडारे के साथ कुमाऊनी भाषा मे चल रही राम कथा का समापन।सैकड़ो लोगों ने भंडारे में प्रसाद किया

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:यूकेएसएसएससी परीक्षा के दृष्टिगत डीएम ने अभ्यर्थियों से की समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की अपील

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 12, 2026

यूकेएसएसएससी परीक्षा के दृष्टिगत डीएम ने अभ्यर्थियों से की समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की अपील

किसी भी असुविधा पर आपदा परिचालन केंद्र से संपर्क करने की दी सलाह

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा आयोजित होने वाली आगामी 14 जून 2026 को परीक्षा के सफल संचालन और अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद चंपावत और अन्य क्षेत्रों के उन सभी परीक्षार्थियों से विशेष अपील की है, जिनका परीक्षा केंद्र चंपावत जिले में निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थी परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की हड़बड़ी या असुविधा से बचने के लिए अपने आने-जाने और ठहरने की व्यवस्थाएं समय से पहले ही सुनिश्चित कर लें, ताकि परीक्षा के दिन वे मानसिक रूप से शांत होकर परीक्षा में सम्मिलित हो सकें। जिलाधिकारी ने वर्तमान मौसम की स्थिति और स्थानीय गतिविधियों का जिक्र करते हुए कहा कि इस समय क्षेत्र में वर्षा का दौर जारी है। उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें। समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से न केवल सफर की अनिश्चितताओं से बचा जा सकेगा, बल्कि परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर होने वाली अन्य आवश्यक औपचारिकताओं और जांच प्रक्रियाओं को भी अभ्यर्थी बिना किसी तनाव के शांतिपूर्वक पूरा कर सकेंगे।जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सहायता को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि प्रशासन परीक्षा को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने परीक्षार्थियों को आश्वस्त किया कि यदि यात्रा के दौरान या परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई, मार्ग अवरोध या अन्य आपातकालीन समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे तुरंत जिला आपदा परिचालन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। आपदा परिचालन केंद्र का नंबर 05965-230819

05965- 230703

7895318895

7579060090

9528135726 सभी के लिए उपलब्ध है और वहां तैनात टीम अभ्यर्थियों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेगी।

जरूरी खबरें