Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

सीएम के आदर्श चम्पावत में विकास की नई राह पाटी व बाराकोट के 20 दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा

लोहाघाट:दर्जा मंत्री मनोज कालाकोटी का पहली बार लोहाघाट पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

लोहाघाट:हाई वोल्टेज आने से एसबीआई के एटीएम में लगी आग समय रहते फायर टीम ने पाया काबू।

बाराकोट मे हंगामे दार रही क्षेत्र पंचायत बैठक छाए रहे सड़क ,बिजली ,पानी के मुद्दे।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व भंडारे के साथ कुमाऊनी भाषा मे चल रही राम कथा का समापन।सैकड़ो लोगों ने भंडारे में प्रसाद किया

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट मे हंगामे दार रही क्षेत्र पंचायत बैठक छाए रहे सड़क ,बिजली ,पानी के मुद्दे।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 12, 2026

बाराकोट मे हंगामे दार रही क्षेत्र पंचायत बैठक छाए रहे सड़क ,बिजली ,पानी के मुद्दे।

अधिकारियों के बैठक में ना आने पर बौखलाए लोहाघाट विधायक अधिकारी।

जिला पंचायत सदस्य व विधायक आए आमने-सामने

चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट में आज शुक्रवार 12 जून को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य की अध्यक्षता तथा एवीडीओ जाकिर हुसैन के संचालन में क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे सुबह 11:00 बजे से 5: बजे तक चली, सर्वप्रथम पिछली बैठक का संज्ञान लिया गया जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों द्वारा दिए गए प्रस्ताव की समीक्षा की गई व यह भी पता चला की पिछली बैठक में जो भी प्रस्ताव क्षेत्र के ग्राम पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों ने दिए थे उसमें अभी तक कितना काम हो पाया और कितने काम शेष बचे हैं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कहां गया 80 से 85% कार्य पिछली बैठक के संपन्न हुए हैं शेष कार्यों का जल्दी ही निस्तारण किया जाएगा जिसमें अधिकतर मामले जल जीवन मिशन विद्युत सड़क व शिक्षा संबंधी व लोक निर्माण विभाग से संबंधित रहे। विधायक अधिकारी द्वारा बैठक में उच्च अधिकारियों की अनुपस्थिति के मामले में स्पष्टीकरण की मांग की गई व दुख प्रकट किया कि बैठक में जिले के कोई जिम्मेदार अधिकारी न होने के कारण समस्याओं का समाधान होना कठिन होगा। कहा पूर्व प्रमुख सुनीता कालाकोटी ने 4 फरवरी को सदन में सड़क का मामला रखा था जो कि अभी तक पूरा नहीं हो पाया जिसमें देवली माफी सड़क पर खनन का मामला जोर-जोर से उठाया गया। पिछली कार्य योजना के कई प्रस्ताव सदन में पढ़े ही नहीं गए जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों ने सदन में हंगामा कर पुराने प्रस्तावों की पूरी जानकारी मांगी जिला योजना के तहत ग्राम प्रधानों क्षेत्र पंचायत के कोई भी प्रस्ताव पारित नहीं हो पाए जिसमें प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गहरा रोश प्रकट किया, सदन में कुल 28 विभाग उपस्थित थे जिसमें पशुपालन विभाग की काफी सराहना की गई विधायक अधिकारी द्वारा कहा गया की पशुपालन विभाग द्वारा क्षेत्र में काफी अच्छा काम किया जा रहा है ।प्राथमिक विद्यालय पुनियाल में बाउंड्री वाल के निर्माण का कार्य राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में जूनियर हाई स्कूल कक्ष में इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रही है जिसम की दो अतिरिक्त कक्ष की क्षेत्र के प्रधान चंचल सामंत द्वारा रखा गया विकासखंड की अटल उत्कृष्ट विद्यालय बाराकोट मैं अध्यापकों की पिछले 2 साल से नियुक्ति नहीं हो पा रही है यह मामला जिला पंचायत सदस्य फर्तोला द्वारा जोर शोर से उठाया गया जिसमें की मुख्य रूप से तीन अध्यापकों का फिर स्थानांतरण होने से विद्यालय का अध्यापन कार्य प्रभावित होने की पूरी संभावना है जिस की समस्या और गंभीर पैदा हो जाएगी विधायक अधिकारी ने संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी बैठक में उपस्थित न होने से नाराजगी व्यक्त की। अधिकतर समस्याएं जल संस्थान की रही जिसमें विधायक अधिकारी काफी बौखला गए विकासखंड में पीएमजीएसवाई की 6 रोडो का सर्वे किया गया जिसमे की 4 रोड प्रस्तावित हो चुकी है, दो सड़कों में आपत्ती जताई गई है वल्सो से पुनियाल सड़क सुधारीकरण की मांग प्रधान चंचल सामंत द्वारा रखी गई चौमेल से मऊ सड़क जिसके गड्ढा युक्त होने से क्षेत्रवासी काफी परेशान है सील बरुड़ी की जनता द्वारा रोड नहीं तो वोट नहीं के साथ 2027 में विधानसभा चुनाव का बहिष्कार का मामला उठाया ।क्षेत्र पंचायत सदस्य हरगोविंद द्वारा रेगडू से बास सडक, जो कि 12 वर्ष पहले बनी थी अभी तक डामरीकरण नहीं हो पाया है जिससे क्षेत्र की जनता काफी परेशान है। खाद्य विभाग में राशन कार्ड में अंत्योदय गरीबी रेखा से नीचे का मामला सामने आया जिसमें विधायक अधिकारी द्वारा कहा गया कि उक्त प्रस्ताव विधानसभा में रखा जाएगा क्योंकि सत्यापन का कार्य ग्राम प्रधान व संबंधित अधिकारियों को समस्या आ रही है वन विभाग मे वन्य जीव द्वारा घायल करने में सहायता राशि थी जो की बढ़ाने की मांग की गई इस प्रस्ताव को विधायक द्वारा विधानसभा में रखने की बात कही विधायक अधिकारी द्वारा कहा गया कि अगर उच्च अधिकारी सदन में उपस्थित रहते तो समस्या का समाधान किया जाता ।विकासखंड में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना दूरस्थ स्थान में जानकारी के अभाव में नहीं हो पा रही है क्षेत्र वासियों ने शिकायत की है कि अधिकारी जो भी आते हैं वह सड़क तक ही मौजूद रहते हैं काफी गहमा गहमी के साथ सदन चल सका सदन मे उपस्थित तहसीलदार भीम सिंह कुटियाल डीडीओ दिनेश डिगारी ,मुख्य विकास अधिकारी गणेश सिंह खाती, खंड विकास अधिकारी, अविनाश कुमार उपाध्याय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मनजीत सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य जेस्ट प्रमुख दरबार सिंह मेहता कनिष्ठ प्रमुख जिला पंचायत सदस्य रैघाव मनीषा कालाकोटी ,जिला पंचायत सदस्य फर्तोला ,योगेश जोशी, सांसद प्रतिनिधि ,हरीश आर्य व समस्त विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।

जरूरी खबरें