Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत: पाटी मे घर में घुस कर दिखा रहा था तमंचा दे रहा था जान से मारने की धमकी पुलिस में तमंचे पे कराया डिस्को।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 11, 2025

पुलिस ने तमंचे पे कराया डिस्को/तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद । एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर 9-5-2025 को जनपद चंपावत के पाटी क्षेत्र निवासी पृथ्बी सिंह ने थाना पाटी में तहरीर देते हुए बताया यशपाल सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी जोलाड़ी (पाटी) द्वारा रात में उसके घर में घुस कर गाली गलौज करते हुए तमंचा दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी गयी।तहरीर पर थाना पाटी पुलिस ने आरोपी यशपाल सिंह के खिलाफ धारा 351(2)351(3) 352(3) 331(6) बीएनएस मे मुकदमा दर्ज किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन कर विवेचना प्रारम्भ कर ठोस साक्ष्य एकत्रित करते हुए अधिक यशपाल को दस मई शनिवार को पाटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त की निशादेही पर ताकखंदक रीठा रोड पाटी से एक 315 बोर का तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभि0 के विरुद्ध पुलिस ने अलग से अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है जिसमें पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज है।पुलिस टीम मे उ0नि0 देवेन्द्र सिंह बिष्ट चौकी प्रभारी देवीधुरा, अ0उ0नि0 सागर सिंह बिष्ट ,का0 कमल गोस्वामी ,का0 श्याम सिंह ,का0 देवेन्द्र सिंह बजेठा शामिल रहे।

जरूरी खबरें