Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत: पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 21, 2025

"चुनाव में गलती की कोई गुंजाइश नहीं, सभी व्यवस्थाएं हों दुरुस्त":जिलाधिकारी मनीष कुमारआगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 की तैयारियों की गहन समीक्षा हेतु जिला कार्यालय सभागार, चंपावत में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के नोडल एवं सह-नोडल अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने हेतु आवश्यक तैयारियों पर व्यापक चर्चा हुई।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चुनाव कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने कहा अधिकारियों का चुनाव प्रशिक्षण ही चुनाव प्रक्रिया की सफलता की आधारशिला है। प्रशिक्षण ऐसा हो जिससे कोई भी अधिकारी अपने दायित्व के प्रति पूर्णतया निपुण और आश्वस्त हो। चुनाव प्रक्रिया में कोई व्यवधान न आए, यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव की सभी व्यवस्थाएं पूर्णतः दुरुस्त एवं समयबद्ध हों। आपदा प्रबंधन और मानसून की स्थिति को देखते हुए प्रत्येक स्तर पर प्रभावी Evacuation Plan (सुरक्षित निकासी योजना) तैयार रहे। मतदान केंद्रों तक पहुँचने हेतु मार्गों की स्पष्ट Route Chart Mapping की जाए। प्रत्येक विभागीय अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।उन्होंने कहा कि चुनाव एक संवेदनशील और गंभीर दायित्व है, जिसमें "गलती की कोई गुंजाइश नहीं" होनी चाहिए। सभी अधिकारीगण उत्तरदायित्व की भावना से कार्य करें और हर स्थिति के लिए तैयार रहें।बैठक में नोडल अधिकारियों को कार्मिक प्रबंधन, मतदान सामग्री की आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन, मीडिया संचार आदि विषयों पर भी दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ० जी एस खाती, अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, उपजिलाधिकारी आकाश जोशी, नितेश डागर, अनुराग आर्या, अलकेश नौड़ियाल, नामित नोडल एवं सह-नोडल अधिकारीगण, सहित जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी संबंधित विभागों के प्रतिनिधि तथा निर्वाचन प्रबंधन से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें