रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अवैध खनन पर कार्रवाई न होने पर हाईकोर्ट में लगाई जाएगी याचिका :आनंद मेहरा
Laxman Singh Bisht
Tue, May 5, 2026
अवैध खनन पर कार्रवाई न होने पर हाईकोर्ट में लगाई जाएगी याचिका :आनंद मेहरा

कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद महरा ने चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्र में अवैध खनन के गंभीर आरोप लगाए है। महरा ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा टनकपुर क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन चल रहा है उनके द्वारा पूरे सबूत के साथ अवैध खनन की शिकायत प्रशासन से की थी कई बार पत्राचार भी किए और मौके पर जाकर जेसीबी भी उनके द्वारा पकड़वाई गई थी। पर उसके बावजूद अवैध खनन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। महरा ने कहा टनकपुर में दो स्टोन क्रेशर अवैध रूप से चल रहे हैं उनके द्वारा खनन विभाग से कई बार उनकी जांच करने की मांग की गई पर खनन विभाग जांच करने को तैयार तक नहीं है। खनन विभाग स्टोन क्रेशरो को वेध बता रहा है। उन्होंने कहा नियमों को ताक में रखकर स्टोन क्रेशर अस्पताल से मात्र 50 मीटर की दूरी पर संचालित किए जा रहे हैं

उन्होंने कहा इन स्टोन क्रेशरो की वजह से ध्वनि व वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। आज प्रदेश में सरकार की सह पर बड़ी-बड़ी मशीनों से नदियों के सीने छलनी किए जा रहे हैं गांवो को बहाने की तैयारी की जा रही है। खनन व्यवसाई धड़ल्ले से अवैध खनन कर रहे हैं। महरा ने कहा उन्होंने चंपावत प्रशासन को एक हफ्ते का वक्त दिया था जिसमें तीन दिन बीत चुके हैं। महारा ने चेतावनी देते हुए कहा अगर एक हफ्ते के भीतर अवैध खनन पर प्रशासन के द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है तो वह अवैध खनन के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे कहां उन्हें पूरा विश्वास है उन्हें हाई कोर्ट से न्याय जरूर मिलेगा और चंपावत जिले में अवैध खनन पर रोक लगेगी।
