Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:अमोडी में निकली शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा /स्कूली बच्चों सहित सैकड़ो लोगों ने किया प्रतिभाग

Laxman Singh Bisht

Wed, May 21, 2025

अमोडी में निकली शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा

स्कूली बच्चों सहित सैकड़ो लोगों ने किया प्रतिभागचंपावत जिले के अमोड़ी बाजार क्षेत्र में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के शौर्य सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्कूली बच्चों व सैकड़ो लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पूरा अमोड़ी देशभक्ति के नारों से गूंज उठा । यह यात्रा हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर की गई सफल कार्रवाई के सम्मान में आयोजित की गई। बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में व मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा की मौजूदगी में अमोडी बाजार में ऑपरेशन सिंदूर की सफल आयोजन पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैंकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा थामे युवाओं, बच्चों, महिलाओं, बुज़ुर्गों और समाज के हर वर्ग ने देश वह भारतीय सेना के सम्मान और समर्थन को पूरे उत्साह से व्यक्त करते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे नारों से माहौल को जोश से भर दिया। यात्रा में शामिल लोगों ने भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम और बलिदान को सलाम करते हुए उन्हें नमन किया। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं पारंपरिक वेशभूषा में देशभक्ति गीतों के साथ मार्च करते नजर आए। सभी लोगों ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर भारतीय सेना ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अगर किसी ने भी भारत की तरफ आंख उठाकर देखा तो यही अंजाम होगा। इस दौरान तिरंगा यात्रा में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पाण्डे, भाजपा नेता सुंदर सिंह बोहरा, सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वरी दत्त भट्ट, मंडल महामंत्री भुवन भट्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, बसंत बल्लभ भट्ट, ग्राम प्रधान लालमणि भट्ट, रमेश भट्ट, दीपक बोहरा पीताम्बर भट्ट, दिनेश बोहरा, बलम सिंह, दीवान सिंह, स्वरूप सिंह, प्रदीप बोहरा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें