रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:हाईस्कूल एवं इंटर परीक्षा 2026: खटौली व डांडाककनाई में नए परीक्षा केंद्र प्रस्तावित
Laxman Singh Bisht
हाईस्कूल एवं इंटर परीक्षा 2026: खटौली व डांडाककनाई में नए परीक्षा केंद्र प्रस्तावित
हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परिषदीय परीक्षा वर्ष 2026 की तैयारियों एवं परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष परीक्षा के लिए कुल 44 परीक्षा केंद्रों ( पिछले वर्ष 42) का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इनमें कक्षा 10 के 2,079 तथा कक्षा 12 के 2,477 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इस प्रकार दोनों वर्गों को मिलाकर कुल 5,356 छात्र-छात्राएँ परिषदीय परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे।
(इस वर्ष खटौली एवं डांडाककनाई में दो नए परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।)
जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, एवं अन्य सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ सुदृढ़ रूप से सुनिश्चित की जाएँ। साथ ही उन्होंने नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन हेतु पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।बैठक में अपर जिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, पुलिस विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग