Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

चम्पावत के 17 शिक्षक नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

सीएम धामी ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’, बाबा नीब करौरी महाराज की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत।

चंपावत:शहीद शिरोमणि चिल्कोटी चिल्ड्रन पार्क में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

बाराकोट:रा0 उच्च0प्रा0 विद्यालय फरतोला के चार होनहारों का मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना में चयन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जीआईसी अमोडी के छात्र छात्राओं ने रचा इतिहास, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लिए 27 छात्र छात्राओं का चयन

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 4, 2026

जीआईसी अमोडी के छात्र छात्राओं ने रचा इतिहास, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लिए 27 छात्र छात्राओं का चयन

शिक्षकों की कमी के बाद भी हर क्षेत्र में छात्र छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

चंपावत जिले के राजकीय इंटर कॉलेज अमोडी के छात्र छात्राओं ने मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना में शानदार प्रदर्शन किया है। पहली बार पूरे स्कूल से 27 छात्र छात्राओं का चयन इस योजना के लिए हुआ है। जिसके तहत 14 आयु वर्ष के बच्चों को 15 सौ रुपए प्रतिमाह जबकि उससे ऊपर 23 वर्ष तक के बच्चों को दो हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।शुक्रवार को एसएमसी अध्यक्ष पीतांबर भट्ट ने बताया कि पहली बार स्कूल से बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं का चयन इस योजना के लिए हुआ है। जिससे पूरे स्कूल के साथ ही अभिभावकों ने खुशी जाहिर की है। कहा कि शिक्षकों की कमी होने के बाद भी हर वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की मैरिड सूची में स्कूल से बच्चे स्थान प्राप्त करते हैं। साथ ही इस बार मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के लिए बड़ी संख्या में बच्चों ने सफलता हासिल की है। स्कूल से कक्षा नवीं में 19 जबकि 6 वीं में 8 छात्र छात्राओं का चयन किया गया है। इस दौरान प्रधानाचार्य मदन राम, नीतू उप्रेती, ग्राम प्रधान हेमा भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रीति भट्ट, अभिभावक खुशाल दत्त भट्ट, गोविंद भट्ट, रमेश चंद्र भट्ट सहित अन्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें