Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:यूकाॅस्ट का तीन दिवसीय बैम्बू प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

Laxman Singh Bisht

Tue, May 20, 2025

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने को लेकर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी चंपावत नगर में ग्रामीण आजीविका में महिला उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए नए अवसर प्रदान के उद्देश्य से उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकाॅस्ट) की ओर से वन विभाग के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया है। समापन के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।मंगलवार को हुए समापन समारोह में बैम्बू नर्सरी डेवलपमेंट एण्ड मैनेजमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में वन विभाग की नर्सरी को विकसित करने और प्रबंधन करने के बारे में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रो0 दुर्गेश पंत, महानिदेशक, यूकाॅस्ट ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में नर्सरी विकसित करने और उसके प्रबंधन की बारिकियों के बारे में विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त करने के लिए कहा। उन्होने कहा कि यूकाॅस्ट भविष्य में भी वन विभाग के साथ मिलकर नर्सरी विकसित करने के लिए महिला उद्यमियों को तकनीकी सहयोग देने के साथ जरूरी सामग्री भी उपलब्ध कराएगा। जिससे वो अपनी बंजर भूमि में नर्सरी विकसित कर सके। डाॅ0 कपिल जोशी जी द्वारा सभी प्रतिभागियों का इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मैं प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद किया गया तथा कहा गया कि भविष्य मे जो भी महिलाएं बांस की नर्सरी बनाने के लिए इच्छा रखती है। यूकाॅस्ट एवं वन विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से उनका पंजीकरण किया जायेगा। साथ ही उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

जरूरी खबरें