रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:धोन स्वाला के बीच भारी मलवा आने से एनएच बंद मलवे में धसी वेगन आर कई वाहन फंसे।
Laxman Singh Bisht
Wed, Aug 13, 2025
डीएम के निर्देश पर एनएच खोलने में जुटी मशीनें
टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में धोन और स्वाला के बीच बने पुल के पास भारी बारिश के चलते अचानक शाम 6:30 बजे के लगभग पहाड़ी से भारी मलवा आ गया मलवा आने से टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। और मलवे में एक वैगन आर कार भी बुरी तरह धस गई है। सड़क बंद होने से दोनों और कई वाहन व यात्री फंस गए हैं। यात्रियों ने प्रशासन से जल्द सड़क खोलने की मांग की है। वही मामला जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के संज्ञान में आ चुका है ।जिलाधिकारी के निर्देश पर एनएच को खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया हैं। मशीन कार्य कर रही है। जल्द सड़क खोल दी जाएगी।
