रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:स्वतंत्रता दिवस पर रहेगा 'ड्राई-डे', जनपद में शराब की बिक्री व परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित
Laxman Singh Bisht
Wed, Aug 13, 2025
स्वतंत्रता दिवस पर रहेगा 'ड्राई-डे', जनपद में शराब की बिक्री व परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने निर्देश जारी करते हुए 15 अगस्त 2025 (स्वतंत्रता दिवस) को जनपद चंपावत में ‘ड्राई-डे’ घोषित किया है। इस अवसर पर जनपद की सभी देशी एवं विदेशी मदिरा की थोक व फुटकर बिक्री की दुकानें, बार, सैन्य कैंटीन और अन्य अनुज्ञापन पूर्णतः बंद रहेंगे। साथ ही, मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी अनुज्ञापी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय स्वतंत्रता दिवस की गरिमा बनाए रखने और जनपद में शांतिपूर्ण व सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।