रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अंतर्राष्ट्रीय प्रेस्टीज अवार्ड 2025 से सम्मानित हुए डॉक्टर मदन महर
Laxman Singh Bisht
अंतर्राष्ट्रीय प्रेस्टीज अवार्ड 2025 से सम्मानित हुए डॉक्टर मदन महर
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने किया सम्मानित ।
चंपावत। एबीसी अल्मा मेटर स्कूल के प्रबंधक व समाजसेवी चंपावत निवासी डॉक्टर मदन सिंह महर को दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय प्रेस्टीज अवार्ड 2025 से सम्मान से सम्मानित किया गया। महर को अंतर्राष्ट्रीय प्रेस्टीज अवार्ड सम्मान मिलने के बाद तल्लादेश के साथ साथ चंपावत क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। शनिवार को दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रेस्टीज अवार्ड 2025 सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें विभिन्न राज्यों से सम्मान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का चयन किया गया था। जिसमें चंपावत जिले से एबीसी अल्मा मेटर स्कूल के प्रबंधक एवं सामाजिक कार्यों में बाढ़-चलकर प्रतिभा करने वाले समाजसेवी डॉक्टर मदन महर को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत की नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने सभी लोगों को सम्मानित किया। अवार्ड से सम्मानित होने के बाद डॉक्टर मदन महर ने बताया कि उनके लिए यह काफी गौरव का क्षण है कि उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है। साथ ही उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की सादगी, विनम्रता और शालीनता एवं कुशल व्यवहार की काफी सराहना की है।
विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।