Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जनगणना में लापरवाही पर डीएम के सख्त कार्रवाई के निर्देश कार्य में कोताही होने पर निलंबन तक के निर्देश

Laxman Singh Bisht

Tue, May 5, 2026

जनगणना में लापरवाही पर डीएम के सख्त कार्रवाई के निर्देश कार्य में कोताही होने पर निलंबन तक के निर्देश

राष्ट्रीय जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में हो पूरा : डीएम मनीष कुमार

चंपावत।जनपद चम्पावत में संचालित राष्ट्रीय महत्व की जनगणना के द्वितीय चरण को प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में अपर जिलाधिकारी कार्यालय में मंगलवार को एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में अवगत कराया गया कि जनगणना का द्वितीय चरण 25 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो चुका है, जिसके अंतर्गत प्रशिक्षित प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर नागरिकों से संबंधित आवश्यक सूचनाओं का संकलन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अभियान को 24 मई 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।जिलाधिकारी ने वर्तमान प्रगति, जो कि लगभग 20 प्रतिशत है, पर असंतोष व्यक्त करते हुए इसे शीघ्र गति प्रदान करने के निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह कार्य न केवल प्रशासनिक दायित्व है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला भी है, अतः इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने जनपद की सभी तहसीलों में कार्यरत कुल 370 प्रगणकों एवं 62 सुपरवाइजरों के साथ-साथ नगर पालिका क्षेत्रों में नियुक्त 89 प्रगणकों एवं 19 सुपरवाइजरों की दैनिक प्रगति का नियमित रूप से आंकलन एवं मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्तर पर कार्य की सतत निगरानी से ही निर्धारित समयावधि में लक्ष्य की प्राप्ति संभव है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी उपज़ीलाधिकारियों, तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्र में जनगणना कार्य की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करने तथा प्रगणकों व सुपरवाइजरों के कार्यों का निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी कार्य में ढिलाई या लापरवाही सामने आए, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों — चाहे वे तहसीलदार, सुपरवाइजर, प्रगणक या अन्य संबंधित कार्मिक हों — ने जनगणना जैसे राष्ट्रीय निर्माण कार्य में लापरवाही एवं कोताही के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर निलंबन (सस्पेंशन) जैसे कदम भी उठाए जाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की नीतियों, योजनाओं एवं विकास कार्यों की आधारशिला होते हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक का इसमें सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा घर-घर पहुंच रहे प्रगणकों को सही, सटीक एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना के आंकड़े वास्तविकता के अनुरूप तैयार हो सकें।बैठक में अपर जिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी, उपजिलाधिकारी विपिन पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल, अपर सूचना विज्ञान अधिकारी अमित बूरा सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त तहसीलदार एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें