रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत: जिलाधिकारी ने किया रीता की "योग महिमा" पुस्तक का विमोचन
Laxman Singh Bisht
Thu, Jun 19, 2025
जिलाधिकारी ने किया रीता की "योग महिमा" पुस्तक का विमोचन
जिलाधिकारी चंपावत नवनीत पांडे द्वारा आज गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ता एवं तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोडी द्वारा रचित पुस्तक “योग महिमा” का विमोचन किया । पुस्तक स्वागतम ईजा समिति की अध्यक्ष रीता गहतोड़ी द्वारा लिखित है ।जिसमें कविताओं के माध्यम से योग की महत्ता को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया है।जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने इस अवसर पर कहा, "योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन की शुद्धि और आत्मचिंतन का माध्यम है। इस पुस्तक के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को योग से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी। " इस दौरान रीता द्वारा "योग महिमा" पुस्तक की प्रति जिला अधिकारी को भी भेंट की गई।वही "योग महिमा' पुस्तक की लेखिका रीता गहतोड़ी ने बताया योग अब ऋषि मुनियों की भूमि भारत सें निकलकर विदेश तक पहुंच चुकी है।अब हर वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा है। कहा " योग महिमा " पुस्तक में सरल भाषा और प्रभावशाली काव्य शैली के माध्यम से योग के विभिन्न पहलुओं को उजागर किया गया है, ताकि आम नागरिक सहित विद्यार्थी भी इसे आत्मसात कर सकें और समाज के लिए स्वस्थ व जागरूक नागरिक बनने में अपना योगदान दे सके। रीता ने समस्त क्षेत्र वासियों से नशे से दूर रहने तथा प्रतिदिन योग करने की अपील की।
पंचायत चुनाव के लिए "काली कुमाऊं पोर्टल"में विज्ञापन व खबर चलाने के लिए 9761602741 पर संपर्क करें।