Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:जिलाधिकारी नवनीत पांडे हुए बिदा दी गई भावभीनी विदाई। कार्यकाल की हुई सराहना।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 21, 2025

चम्पावत को संवारने वाले कार्यकाल को जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और जनता ने बताया प्रेरणादायकजिला सभागार चम्पावत में शुक्रवार जिलाधिकारी नवनीत पांडे को उनके स्थानांतरण के उपलक्ष्य में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर जनपद के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं तथा जनता ने जिलाधिकारी के कार्यकाल को चम्पावत के भविष्य को गढ़ने वाला और मार्गदर्शक बताया।मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारीगण, मुख्य शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी समेत जनपद के समस्त अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिकों ने जिलाधिकारी पांडे को उत्तराखण्ड शासन के अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग पद हेतु शुभकामनाएं दीं।सभा के दौरान माहौल अत्यंत भावुक हो उठा। अधिकारियों की आंखों में अश्रु छलक उठे। पत्रकार बंधुओं ने जिलाधिकारी के कार्यकाल को "ईमानदारी और कर्मशीलता का ऐतिहासिक दौर" बताया।

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे ने जिलाधिकारी नवनीत पांडेय की विदाई में उनके बारे में कविता के माध्यम से बताया

ईमान का झंडा बुलंद किए रहे आप बेईमानी के इस दौर में।पहाड़ सी कठिन डगर में मुकाम बना गए पथरीली ठौर में।आपका सा ही अश्क दिखे हर एक को आने वाले हर दौर में।जैसे स्वाद मिलता है मेहनत की रोटी के कौर में।जिलाधिकारी पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि चम्पावत को आगे बढ़ाने का श्रेय “टीम चम्पावत” को जाता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि “जनता से आत्मीयता जोड़कर काम करें और सिस्टम पर जनता का विश्वास बनाए रखें।”उन्होंने अफसरशाही की जगह “सेवक भावना” से काम करने की सीख देते हुए अधिकारियों को कम्फर्ट ज़ोन से बाहर आकर, फील्ड में जाकर ग्राउंड रियलिटी समझकर कार्य करने की सलाह दी।उन्होंने गांधीजी के मूलमंत्र – "यदि स्वयं को खोजना है, तो दूसरों की सेवा में खोजो" – को अपनाने और जनसेवा को अपने कर्म का केन्द्र बनाने की प्रेरणा दी।जनप्रतिनिधियों व अधिकारीयों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कल्पित "आदर्श जनपद चम्पावत" की अवधारणा को साकार करने में जिलाधिकारी पांडे के योगदान को ऐतिहासिक बताते हुए उनके कार्यकाल को "दिशा देने वाला, समर्पित और दूरदर्शी" बताया। और अधिकारियों ने उन्हें एक प्रेरणास्रोत बताते हुए भविष्य में भी मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।

जरूरी खबरें