Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 22 जून को चलाएगा वृहद स्वच्छता अभियान विभिन्न विभागों के साथ बैठक हुई संपन्न

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 17, 2025

जनपद मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में 22 जून 2025 को चलाया जाएगा वृहद स्वच्छता अभियान: जिला जजचंपावत।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी 22 जून को आयोजित होने वाले वृहद स्वच्छता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुज कुमार संगल की अध्यक्षता में जिला न्यायालय सभागार में आयोजित हुई। इस बैठक में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिसमें नगर निगम/पालिका, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, सूचना विभाग और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल रहे।बैठक की अध्यक्षता जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने करते हुए कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जनपद में 22 जून को जनपद के मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में स्वच्छता अभियान चलाए जाना है।उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में अंतर-विभागीय समन्वय स्थापित करना, विभिन्न विभागों की भूमिकाएँ और जिम्मेदारियाँ निर्धारित करना तथा अभियान को एक व्यापक और प्रभावी स्वरूप प्रदान करना है।जिला जज ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों का स्वागत करते हुए अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "स्वच्छता अभियान केवल कूड़ा हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जन-जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम है। इस वृहद अभियान की सफलता विभिन्न विभागों के बीच सहज समन्वय और सहयोगात्मक प्रयासों पर निर्भर करती है।"बैठक में विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियाँ आवंटित की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में जनपद में मुख्यालय सहित चार टीमें बनाई जाएंगी जिसमें संबंधित क्षेत्रों के पीएलवी शामिल होंगे। नगर निगम/पालिका द्वारा अभियान के लिए आवश्यक सफाई उपकरण, वाहन और जनशक्ति की उपलब्धता के साथ साथ एकत्रित कूड़े के उचित निपटान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान के दौरान स्वास्थ्य संबंधी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक चिकित्सा टीमों की उपलब्धता सुनिश्चित करना।शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल-कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों को अभियान में शामिल कर स्वच्छता अभियान को सफल बनाया जाएगा।बैठक में सिविल जज(एसडी)/प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंपावत रश्मि गोयल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंपावत निहारिका मित्तल गुप्ता, अध्यक्ष जिला बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, उप जिलाधिकारी चंपावत अनुराग आर्य, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चम्पावत भरत त्रिपाठी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इंद्रजीत पांडे, सीटी मैनेजर महेश चौहान, पुलिस अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें