रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा
Laxman Singh Bisht
नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड, देहरादून व जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार 11 अगस्त को उप जिलाधिकारी चंपावत विपिन चन्द्र पंत की अध्यक्षता में उप जिलाधिकारी कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR-2026) के सफल सम्पादन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र के मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्षों, मंत्रियों, प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व बीएलए ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान उप उपजिलाधिकारी विपिन चन्द्र पंत ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी, त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर विस्तृत चर्चा की गई। उप जिलाधिकारी ने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने स्तर से बीएलए की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जा सकें और किसी भी प्रकार की विसंगतियों को समय रहते दूर किया जा सके। बैठक में पूर्व में नोटिस जारी करने, उनकी सुनवाई तथा प्राप्त दावों एवं शिकायतों के त्वरित व पारदर्शी निस्तारण की अद्यतन स्थिति से भी सभी को अवगत कराया गया। समीक्षा के दौरान स्पष्ट किया गया कि जनपद की सभी विधानसभाओं में मतदाता सूची को शुद्ध बनाने के लिए नोटिसों की सुनवाई और निस्तारण प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है, ताकि कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और मतदाता सूची से अपात्र नामों को नियमानुसार हटाया जा सके। इसके साथ ही मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण फार्मों (फार्म-6, 7, 8, 9, 10, 11, 11A, 11B) की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा हुई। नए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु फार्म-6, नाम अपमार्जन हेतु फार्म-7 तथा संशोधन हेतु फार्म-8 के आवेदनों को समयबद्ध तरीके से संसाधित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, पारदर्शिता बनाए रखने के लिए फार्म-9, 10, 11, 11A और 11B के तहत प्राप्त दावों, आपत्तियों एवं नोटिस निस्तारण के अभिलेखों का सही रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा गया।बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम व निष्पक्ष बनाने हेतु अपने सुझाव दिए और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी से शंकर दत्त पाण्डेय, गौरव पांडे, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्याम सिंह कार्की, आरके राकेश फत्याल तथा निर्वाचन विभाग से उमा टम्टा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:आई-राइज कार्यशाला का समापन, प्रयोगात्मक गतिविधियों से विज्ञान-गणित शिक्षण को मिला नया आयाम
चम्पावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में विकसित होंगे खेल मैदान, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे