Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

सूचना

: चंपावत:पुलिस उपाधीक्षक विपिन चंद्र पंत को मिलेगा राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक। गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल करेंगे सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 23, 2024
चंपावत के पुलिस उपाधीक्षक विपिन चंद्र पंत को मिलेगा राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक। गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल करेंगे सम्मानित चंपावत के पुलिस उपाधीक्षक विपिन चंद्र पंत को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक मिलेगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह समारोह पूर्वक यह पदक उन्हें देंगे। बी सी पंत पुलिस विभाग के ऐसे कार्य व व्यवहार कुशल अधिकारी हैं। जिन्हें इससे पहले सराहनीय सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा पदक के अलावा केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उच्च गुणवत्ता युक्त तरीके से अपराधों की विवेचना कर ब्लाइंड अपराधो का अनावरण करने के साथ पहली बार इनके द्वारा डीएनए टेस्ट के द्वारा भी अपराधियो तक पुलिस की पहुंच बनाने की शुरुआत की थी। सोशल पुलिसिंग की कार्यशक्ति को बढ़ावा देते आ रहे श्री पंत को कई बार आम जनता द्वारा भी इन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इनके द्वारा जनता व पुलिस को एक दूसरे के पूरक बनाने,दोनों के मध्य सहयोग और समन्वय स्थापित करने में भी अहम भूमिका निभाने के लिए यह विशेष रूप से जाने व पहचाने जाते हैं। मालूम हो बी सी पंत पूर्व में दो बार लोहाघाट थाने के थानाध्यक्ष भी रह चुके हैं

जरूरी खबरें