Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत: उमेश की मौत पर डीएम कार्यालय में आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन।

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 16, 2026

भाई की मौत की निष्पक्ष जांच व आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बहन ने डीएम को दिया ज्ञापन

उमेश की मौत पर डीएम कार्यालय में आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन।

उमेश जोशी की मौत के मामले में 16 मार्च को हुआ धरना प्रदर्शन।

पुलिस पर आरोपियों पर कार्रवाई न करने से लगाए गंभीर आरोप।

बीते 5 मार्च को ढकना बडोला निवासी उमेश जोशी उर्फ सोनू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में टैक्सी स्टैंड के पास मिला था। सूचना पर चंपावत पुलिस ने शव का पंचायत नामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई थी। मामले में मृतक उमेश जोशी की बहन ममता जोशी ने अपने भाई की हत्या होने का अंदेशा जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की थी। तथा पूर्व में डीएम चंपावत को भी ज्ञापन दिया गया था। जिस पर डीएम चंपावत के द्वारा एसपी चंपावत को मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे। पर मामले में कार्रवाई होती ना देख आज सोमवार को बड़ी संख्या में आक्रोशित महिलाएं डीएम कार्यालय में आ धमकी और मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए डीएम कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। मृतक सुनील जोशी की बहन ममता जोशी ने डीएम चंपावत को निष्पक्ष जांच व आरोपियों की गिरफ्तार की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। साथ ही ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गई है अगर मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आज 16 मार्च से जन आंदोलन किया जाएगा।

जिसकी जिम्मेदारी पुलिस विभाग की होगी। ममता जोशी ने चंपावत पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा। पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने क्षेत्र के ही कुछ लोगों पर उनके भाई की हत्या करने के गंभीर आरोप लगाए जिनके साथ सुनील जोशी को आखिरी बार देखा गया। उन्होंने कहा सीसीटीवी में यह लोग उनके भाई को अपने साथ ले जा रहे थे ।जिसकी फुटेज उन्हें चंपावत कोतवाल के द्वारा दिखाई गई थी। ममता जोशी ने कहा पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही तथा अभी तक निष्पक्ष जांच भी नहीं की गई ना ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। कहा जिससे हमारे परिवार में भारी आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है ।कहा हम न्याय की मांग को लेकर 16 मार्च को चंपावत में शांतिपूर्ण जन आंदोलन व धरना प्रदर्शन करेंगे। ममता जोशी ने कहा हमारी मांग यह है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। मामले में शामिल सभी लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए ।संबंधित स्थान की पूरी सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक कर उसकी जांच की जाए दोषियों के विरुद्ध सख़्त कानूनी कार्रवाई हो तथा हमारे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। वही ग्राम प्रधान के नेतृत्व में आई ढकना बडोला की आक्रोशित महिलाओं ने कहा अगर मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह लोग उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। उन्हें कहा पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है पर वह ऐसा होने नहीं देंगी। वही सुशील जोशी की मां का कहना है उनके बेटे की मौत की निष्पक्ष से जांच हो और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

जरूरी खबरें