बड़ी खबरें
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद। चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद
Trending
# आज की खबर # Latest news # Latest news # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर, हरियाणा # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर, हरियाणा # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर" # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर" # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर # Kal Ka Mousam, Kal Ka Mousam 2025, Kal Ka Mousam # Mandi bhav today, Mandi Bhav, Rajasthan Mandi Price, Haryana Mandi Bhav, Kapas ke Bhav, narma ka bhav, Mandi Bhav Today, Mandi Rate, today mandi bhav, latest price, breaking news, Mandi Bhav Today, Mandi Bhav Today 2024, आज का मंडी भाव, mandi bhav today, mandi bhav rajasthan, mandi bhav betul, mandi bhav indore, mandi bhav Sirsa, mandi bhav # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर", " # Haryana , Rain Alert

चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाभार्थियों से किया वर्चुअल संवाद

Laxman Singh Bisht

Jan 11, 2024 10:21 pm 2 views
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाभार्थियों से किया वर्चुअल संवाद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाभार्थियों से किया वर्चुअल संवाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गोरलचौड़ निकट ऑडिटोरियम में अपनी विधानसभा चम्पावत के लाभार्थियों से संवाद किया। जिन्हें विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 11 लाभार्थियों से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 09 साल के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई और उनका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य यही है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का पूरा लाभ मिले। राज्य की सभी ग्राम पंचायतों तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के 09 साल के कार्यकाल में देश में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। 2047 तक भारत हर क्षेत्र में दुनिया का विकसित देश बने, इस दिशा में भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड का तेजी से विकास हो रहा है। इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागों द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुचाने के लिए शिविरों के आयोजन और व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। समाज के हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके, इसके लिए उन्होंने विभिन्न योजनाओं का लाभ ले चुके लोगों को भी अन्य लोगों को इनकी जानकारी देने का आह्वाहन किया। सभी लाभार्थियों ने इन विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया।   मुख्यमंत्री ने कहा मेरा संकल्प चंपावत को एक आदर्श जनपद बनाना है। आदर्श चंपावत ही आदर्श उत्तराखंड का द्वार है और यह तभी संभव होगा जब आप लोगों का व पूरे प्रदेश का सहयोग एवं आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की 140 करोड लोगों का सम्मान हर क्षेत्र में हो रहा है।   मुख्यमंत्री को संवाद के दौरान चंपावत के दुधपोखरा निवासी कमल गिरी ने बताया कि उद्यान विभाग के तहत ऋण लेकर पॉलीहाउस, एप्पल, मौन पालन, मधुमक्खी पालन, वर्मी कंपोस्ट के माध्यम से अपना रोजगार बढ़ाया, जिस पर माननीय मुख्यमंत्री ने लाभार्थी से योजनाओं की जानकारी अपने आसपास एवं जान पहचान वालो को भी बताएं ताकि वह भी अपना स्वरोजगार अपना सके। गोरलचौड़ की लक्ष्मी गोस्वामी ने बताया कि उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उन्हें जब से गैस सिलेंडर मिला है तब से हमें खाना बनाने में आसानी हुई और समय की भी बचत हुई। बाजरीकोट के नारायण राम ने बताया कि उनका अंत्योदय कार्ड बन गया और अब राशन आसानी से मिल रहा है और घर की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ। चौड़ासेठी की सुनीता ने बताया कि एनआरएलएम के माध्यम से मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना अंतर्गत मैं समूह से भी जुड़ी हूं और अन्य बहनों को भी समूह से जोड़ा गया है। समूह से जुड़ने के बाद विभिन्न उत्पादों का उत्पादन करने और उत्पादों का विक्रय करने से मेरी मासिक इनकम 20 हजार रुपए हो जाती है। रेगडू बाराकोट की कविता मेहता ने बताया कि एनआरएलएम से जुड़ी हूं जिसके माध्यम से हम आंवला कैंडी, डेरी, पिरुल की राखी, गुलदस्ता, टोकरी बनाते है, जिससे हमारी अच्छी खासी इनकम हो जाती है और हमारी आर्थिक स्थिति पहले से भी बेहतर हुई है। माननीय मुख्यमंत्री ने कविता मेहता से पूछा कि आपको कोई मार्केटिंग की दिक्कत तो नहीं हो रही है, जिस पर कविता मेहता ने बताया कि हमे जिला प्रशासन से पूरा सहयोग मिल रहा है और हमारे उत्पाद स्थानीय बाजार में ही बिक जाते है और जिससे हमें अच्छी खासी आमदनी हो जाती है। रोहित सिंह महर ने बताया कि मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत मेरे द्वारा अपने गांव में 8 मत्स्य तालाबों का निर्माण किया गया है। माननीय मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को कहा की मत्स्य विभाग की टीम को भेज कर रोहित सिंह महरा को मत्स्य पालन में और अधिक सहयोग करें। बाजरीकोट के नवीन सिंह ने बताया कि पीएम सम्मान निधि योजना के अलावा मेरे द्वारा अन्य योजनाओं का भी लाभ लिया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा मुझे 80 प्रतिशत अनुदान पर पावर बीडर दिया गया, जिससे अब खेती करने में आसानी हो रही है और समय की भी बचत हो रही है। मुख्यमंत्री ने नवीन सिंह से यह भी पूछा कि क्या पीएम किसान निधि की किस्त मिल रही है या नहीं, जिस पर नवीन सिंह ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा पीएम किसान निधि के अंतर्गत निरंतर किस्ते दी जा रही है। तल्ली मादली की मंजू बिष्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के अंतर्गत मुझे अपनी छत मिली है जिससे मेरा पूरा परिवार आज सुरक्षित महसूस कर रहा है और मैं देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित करती हूं। सिप्टी के प्रदीप पंगरिया ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में पशुपालन विभाग द्वारा केसीसी के गौट वैली योजना अंतर्गत 30 हजार का ऋण दिया गया जिससे मेरे द्वारा दुग्ध उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। पशुपालन अधिकारी ने माननीय मुख्यमंत्री को यह भी अवगत कराया की जनपद में लगभग 100 लोगों को इस योजना से लाभान्वित किया गया है। शक्तिपुरबुंगा के अमर सिंह ने बताया कि सहकारिता विभाग के माध्यम से एक लाख का ऋण मिला है जिससे मेरे द्वारा खेती-बाड़ी, पशुपालन, अदरक, आलू, मडुवा की खेती की जा रही है। लक्ष्मी दत्त ने बताया कि मेरे द्वारा पीएम सम्मान निधि के अंतर्गत मुझे ऋण मिला और मैं रेडीमेड कपड़ों की रेडी/फड़ लगाता हूं। मेरे द्वारा रोजगार हेतु सबसे पहले 10 हजार फिर 20 हजार का ऋण लिया गया और अब मेने 50 हजार के ऋण हेतु आवेदन किया है और अपना कारोबार बड़ा रहा हूं, जिस पर माननीय मुख्यमंत्री ने लक्ष्मी दत्त के कार्यों की सराहना करते हुए कहा की आप हमारी अपेक्षाओं में खरे उतर रहे हो। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि लक्ष्मी दत्त द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है, इसलिए मेरे अगले चंपावत भ्रमण पर इन्हें सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने अंत में अपने संबोधन में उत्तराखंड के सभी देवी देवताओं का स्मरण करते हुए लाभार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी उत्तरायणी त्यौहार की भी बधाई दी । विकसित संकल्प यात्रा वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने मुख्यमंत्री को बताया कि कार्यक्रम में जनपद के लगभग 300 लाभार्थियों सम्मिलित हुए है। कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा जनपद के सभी ग्राम पंचायत में पहुंच चुकी है और अभी भी जा रही है। ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे तथा बहुउद्देशीय शिवरों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभार्थियों को लगातार लाभान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मला महरा, विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम नारायण पांडे, मुकेश कलखुड़िया, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, एपीडी विमी जोशी समेत जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं लाभार्थी मौजूद रहे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE

ताज़ा खबरें

Live

लोहाघाट:राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया गया याद।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत:पॉक्सो केस में कमल रावत को हाईकोट से मिली क्लीन चिट कोर्ट ने रावत को किया बरी

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट:सोलर लाइट से जगमगाया बोट हाउस क्षेत्र। सभासद के प्रयास लाए रंग।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत:सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जनपद मे खेल एवं युवा कार्यक्रमों का आयोजन

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत :एसडीआरएफ ने दयुरी मे 100 मीटर गहरी खाई से अज्ञात शव किया बरामद

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत: मझेड़ा के जंगल में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट: खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाइयों व तेल के नमूने जांच हेतु लैब भेजे

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट और बाराकोट में नशीली दवाओं के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, दो मेडिकल स्टोर सील

रिपोर्ट:जगदीश जोशी

Live

लोहाघाट:कैप्टन आर0 एस0 देव को राज्यपाल ने किया सम्मानित।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

पेज 1 / 2206