चंपावत:चंद्रबल्लभ ओली बने जिला पत्रकार संगठन चंपावत के अध्यक्ष सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित
Laxman Singh Bisht
Dec 04, 2023 09:40 pm
3 views
04 Dec 2023
चंद्रबल्लभ ओली बने जिला पत्रकार संगठन चंपावत के अध्यक्ष सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित
चंपावत जिला पत्रकार संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से चंद्रबल्लभ ओली को संगठन का पूर्णकालिक अध्यक्ष चुन लिया गया। सोमवार को सूचना लोकसंपर्क विभाग के सभागार में गणेश दत्त पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व निर्धारित एजेंडे को लेकर विचार विमर्श किया गया। संगठन के पूर्व निर्वाचित अध्यक्ष कमलेश भट्ट के इस्तीफे के बाद कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे चंद्रबल्लभ ओली को ही पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया। इसके लिए सतीश जोशी ने प्रस्ताव रखा जिसका चंद्रशेखर जोशी ने समर्थन और ऑनलाइन जुड़े बाबू लाल यादव ने इसका अनुमोदन किया। तय किया गया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष की ओर से पांच सदस्यीय अनुशासन समिति का गठन किया जाएगा
और एक सप्ताह के भीतर संगठन की नई कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा। इस मौके पर ऑफलाइन और ऑनलाइन जुड़े सदस्यों ने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया। वही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली ने कहा वह हमेशा पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे उन्होंने सभी पत्रकार साथियों को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद दिया इस मौके पर जगदीश राय, नवल जोशी, गौरीशंकर पंत, राजीव मुरारी, सुरेश गड़कोटी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, जीवन बिष्ट, सूरी पंत, दिनेश भट्ट, सूरज बोहरा आदि ने विचार रखे।जबकि सुरेश उप्रेती, अर्जुन सिंह महर, कुंदन सिंह, विनोद पाल, नारायण भट्ट, शंकर दत्त जोशी, सुरेंद्रराज लडवाल, जगदीश तिवारी, राजू तिवारी, नवनीत गहतोड़ी, दीपक फुलारा, शेर सिंह महर, राहुल महर आदि वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े रहे।

विज्ञापन
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद