Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:स्वाला गांव के सामने टूटा हुआ एनएच दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत बड़ी दुर्घटना के इंतजार में विभाग

Laxman Singh Bisht

Sat, May 2, 2026

स्वाला गांव के सामने टूटा हुआ एनएच दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत बड़ी दुर्घटना के इंतजार में विभाग

बरसों बाद भी नहीं ली गई सुध। मरम्मत के इंतजार में आल वेदर सड़क।

बड़े वाहनों के लिए भारी खतरा

टनकपुर पिथौरागढ़ राजमार्ग में चंपावत के स्वाला गांव के सामने बरसों से टूटा पड़ा एनएच दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है। पर उसके बावजूद भी विभाग के द्वारा सड़क मरम्मत करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। लोगों का कहना है शायद एनएच विभाग किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है। कहा यह क्षेत्र वैसे भी दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में आता है। लोगों ने बताया लगभग 4 से 5 वर्ष पूर्व आपदा में यहा पर सड़क बुरी तरह से टूट गई थी। तब से लेकर आज तक यहां पर सड़क को ठीक करने की दिशा में कोई भी कार्य नहीं किया गया।

उन्होंने कहा आगामी मानसूनी सीजन में यहां पर यातायात संचालन में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा यह स्थान दूसरा स्वाला डेंजर जोन बनने की ओर अग्रसर है। लोगों ने इसे एनएच विभाग की गंभीर लापरवाही बताया है। तथा शासन प्रशासन से जल्द से जल्द हादसो को दावत दे रही सड़क के मरम्मत की मांग की है। कहा स्वाला डेंजर जोन में कार्य के चलते इस स्थान पर भी लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। चालक की जरा सी असावधानी से यहा पर वाहन सैकड़ो फीट नीचे गहरी खाई में समा सकते हैं लोगों ने कहा इस सड़क पर रोज हजारों वाहन गुजरते हैं और इस स्थान पर बड़े वाहनों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो चुका है टूटी पहाड़ी में लटके पत्थर कभी भी दुर्घटना को अंजाम दे सकते हैं।

लोगों ने कहा अगर इस स्थान में कोई भी दुर्घटना होती है उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। अब देखना कब एनएच के अधिकारियों के नीद टूटती है और इस स्थान पर सड़क की मरम्मत की जाती है।

जरूरी खबरें